INS

फोटो: MSN News

भारतीय नौसेना के आईएनएस खंजर ने बचाई बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों की जान

भारतीय नौसेना के आईएनएस खंजर ने 28 जुलाई को तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों की जान सफलतापूर्वक बचा ली। मछुआरे दो दिनों से अधिक समय से खराब मौसम के कारण परेशानी में थे। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना जहाज खंजर के त्वरित हस्तक्षेप ने चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के नागापट्टिनम के रहने… read-more

शनि, 29 जुलाई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, Chennai, Indian Navy, ins khanjar, Fishermen

Courtesy: Jagran News

कौशांबी में गंगा डॉल्फिन को पकड़ने और उसका सेवन करने के आरोप में 5 मछुआरों पर दर्ज हुआ मामला: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में डॉल्फिन को कथित तौर पर मारने और उसका सेवन करने के आरोप में पांच मछुआरों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक मछुआरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चायल वन रेंजर रवींद्र कुमार ने कहा, घटना 22 जुलाई को पिपरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के तट पर हुई, जहां एक गंगा डॉल्फिन जाल में फंस गई और पांच मछुआरों ने उसे मार डाला और खा लिया।

मंगल, 25 जुलाई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Fishermen, Booked, catching dolphin, Kaushambi district

Courtesy: Aajtak News

Odisha Rain Alert

फोटो: India TV News

अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह: ओडिशा

आईएमडी ने अब अगले चार से पांच दिनों तक ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 18 जुलाई को कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले चार से पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना पर बल देते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। 

बुध, 19 जुलाई 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, IMD, Rainfall alert, Fishermen

Courtesy: Latestly News

Fishermen

फोटो: The News Minute

श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में 43 भारतीय मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर 18 को छह भारतीय नौकाओं समेत 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर अवैध रूप रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। श्रीलंका की नौसेना ने दिसंबर 19 को इससे समबंधित एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। बता दें कि यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, दोनों देशों के मछुआरे अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जल छेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। 

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Fishermen, sri lankan navy, arrested, National

Courtesy: NDTV News

L Murugan

फोटो: Janpad News

केंद्र सरकार मछुआरों के लिए किसान ऋण योजना का विस्तार करेगी

केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री एल मुरुगन ने 22 नवंबर को मछुआरों को किसान क्रेडिट योजना के विस्तार की घोषणा की। योजना के तहत मछुआरे कम ब्याज पर कर्ज ले सकते हैं। इस बात को घोषणा केरल के कोच्चि में केरल मछुआरे सम्मेलन में की गई । इसके अलावा, भारत सरकार ने आत्मानिर्भर भारत अभियान के तहत मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये भी जारी किए।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: national kisan credit card scheme, Fishermen, L murugan

Courtesy: Jagran News

Telia bhola fish

फोटो: Telegraph India

मछुआरों को मिली तेलिया भोला मछ्ली की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

पश्चिम बंगाल के पांच मछुआरों ने तेलिया भोला नाम की एक विशालकाय मछली पकड़ी है। इसकी लंबाई करीब 7 फीट और वजन 78.4 किलोग्राम है। जब इस मछ्ली को कैनिंग बाजार में नीलामी के लिए ले जाया गया तो इसे कोलकाता की एक मछली ट्रेडिंग कंपनी केएमपी ने 36,53,605 रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा। इसकी कीमत को लेकर मछुआरों ने बताया कि मछली के पेट में कुछ मूल्यवान संसाधन होते हैं, जो कई सारी दवाएं बनाने के काम मे आता है।

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Fishermen, Fish, Auction, telia bhola

Courtesy: Zee News

Fisherman got whisky bottle in fish stomach

फ़ोटो: Aaj Tak

मछुआरे को मछली के पेट से मिली व्हिस्की की बोतल

एक मछुआरे ने जब मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका तो उसने एक मछली पकड़ी, जिसके बाद उसने जैसे ही उसका पेट चीरा तो मछली से एक व्हिस्की की बोतल निकली जिसे देखकर वो खुशी से उछल पड़ा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा कि उसे जैकपॉट हाथ लग गया है। हालांकि अभी ये साफ नही हो पाया है कि ये वीडियो किस देश की है। इस वीडियो को टिकटोक पर शेयर किया गया है और तेज़ी से वायरल हो रही है।

शुक्र, 25 जून 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Whiskey, Fishermen, Fish, Tik-Tok

Courtesy: Aaj Tak

Croaker Fish

फोटो: FMNH

बलूचिस्तान के मछुआरे को मिली 72 लाख की दुर्लभ मछली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान ग्वादर में रहने वाले साजिद हाजी अबाबकर को ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिससे वह रातों रात मालामाल हो गए हैं। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक मछुआरे को क्रोकर मछली मिली है जो नीलामी में 72 लाख पाकिस्तानी रुपए में बिकी। बता दें, इस दुर्लभ क्रोकर मछली के अंगों का दवाइयां बनाने में और सर्जरी में इस्तेमाल होता है। जिस कारण इसकी कीमत लाखों तक पहुंच जाती है।

मंगल, 01 जून 2021 - 10:50 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Baluchistan, Pakistan, Fishermen, Fish

Courtesy: Aajtak

Rahul Gandhi abs viral picture

फोटो: Rajeev Shukla Twitter

राहुल गांधी के एब्स देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनसे मांग रहें हैं फिटनेस टिप्स

राहुल गांधी की एक एब्स वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर राहुल गांधी के केरल दौरे के दौरान मछुआरों के साथ समुद्र में गोता लगाने के बाद की है। इसमें उनकी टी-शर्ट के अंदर से उनके एब्स नज़र आ रहें हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग राहुल गांधी से फिटनेस टिप्स देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी राहुल गांधी की फोटो पोस्ट कर लिखा, “राहुल गांधी के ऐब्स भी हैं? यह उनके समुद्र में… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 08:08 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Rahul Gandhi, Kerala Congress M, Wayanad, Fishermen

Courtesy: Indiatimes

Coast Guard-Fishermen-Fire-Blast

फोटोः ANI(Twitter)

भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) ने बचाई 11 मछुआरों की जान

कर्नाटक के मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में जनवरी 10 को एक मछुआरों की नाव में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लग गयी। विस्फोट के दौरान नौका में 11 मछुआरे मौजूद थे जिन्हे समय रहते भारतीय तटरक्षकों ने बचा लिया। मछुआरो ने यह धमाका होते ही तटरक्षक से संपर्क किया जिसके बाद इनकी मदद के लिए मौके पर कोस्ट गार्ड के दो गश्ती पोत पहुंच गए। घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है परन्तु कई मछुआरें आग से गंभीर तरीके से घायल हो गए है। 

सोम, 11 जनवरी 2021 - 03:32 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: ICG, Indian Coast Guard, Fishermen

Courtesy: AMARUJALA NEWS