Flight

फोटो: Jagran News

मास्को से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों को उतारा गया

अक्टूबर 13 की देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे एक विमान के लिए बम की धमकी का कॉल आया। शहर में तड़के करीब 3.20 बजे फ्लाइट के उतरते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। मास्को से आने वाली उड़ान संख्या एसयू 232 के लिए बम की धमकी का कॉल आया था और इसमें 386 यात्री और 16 चालक दल सवार थे। 

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Moscow, Flight, receives, bomb threat, Delhi Police

Courtesy: Latestly News

Vistara

फोटो: Travelobiz

विस्तारा की फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई आपात लैंडिंग

विस्तारा की फ्लाइट वाराणसी से मुंबई जा रही थी, तभी फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। इस पूरे घटना पर डीजीसीए का बयान भी सामने आया है। डीजीसीए ने बताया है कि Vistara की फ्लाइट UK622 वाराणसी से मुंबई जा रही थी तभी विमान से पक्षी के टकराने की घटना हुई। इसके बाद विमान को वाराणसी के एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराया गया।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 07:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: vistara, Vistara Airlines, Flight, DGCA

Courtesy: Hindustan

Spicejet

फोटो: TOI

DGCA ने स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को आधा

DGCA ने स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को आधा कर दिया है। कई रुकावटों के बाद विमानन नियामक ने स्पाइसजेट को आठ सप्ताह के लिए अपनी उड़ानों में से केवल 50 प्रतिशत को उड़ान भरने का आदेश दिया है। DGCA ने स्पाइसजेट के ओर से कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर, हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पाइसजेट की निर्धारित उड़ानों की संख्या को अगले आठ हफ्तों के लिए कम किया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 05:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: DGCA, SpiceJet, Flight, Cancelled

Courtesy: Jagran

Flight

फोटो: Jagran

दिल्ली से देवघर के लिए जुलाई 30 को उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट


दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट जुलाई 30 को उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट में भाजपा के कई बड़े नेता और सांसद सवार होकर देवघर पहुंचेंगे। सभी मिलकर देवघर मंदिर में भगवान शिव की पूजा करेंगे। बता दें कि इस फ्लाइट के पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। इस फ्लाइट में मनोज तिवरी, निरहुआ और रवि किशन भी मौजूद होंगे। बता दें कि दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 02:35 PM / by रितिका

Tags: Deoghar, BJP, Flight, Deoghar Airport

Courtesy: news 18

Leh Ladaakh

फोटो: Holidify

IRCTC के पैकेज में घूम सकते हैं लेह लद्दाख, चुकाने होंगे 43910 रुपये

IRCTC लेह-लद्दाख घूमने का शानदार मौका लेकर आया है। लेह-लद्दाख का ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। जिसमें आप शाम वैली, लेह, नुब्रा, टर्टुक और पैंगोंग घूम पाएंगे। इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 43,910 रुपए चुकाने होंगे। इस पैकेज में टूरिस्ट को फ्लाइट की टिकट मिलेगी। ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था। पूरे सफर के दौरान 7 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 7 डिनर मिलेंगे। लेह में बाइक राइडिंग करते हैं तो इसका चार्ज इस टूर पैकेज में शामिल नहीं है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 04:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IRCTC, Leh, Ladaakh, Tourist, Flight

Courtesy: News18

indigo flight

फोटो: India.com

पाकिस्तान में हुई इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के कराची में इस विमान को लैंड कराया गया। यात्रियों को विमान से उतार कर उन्हें दूसरे विमान में भेजा गया है, जिससे यात्री हैदराबाद लौटेंगे। बता दें कि पायलट को विमान की तकनीकी खराबी का शक कई हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ। इसके बाद विमान को कराची में उतारने का फैसला किया गया।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: IndiGo, Flight, Hyderabad, Pakistan

Courtesy: ABP Live

Spicejet

फ़ोटो: NDTV

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इस मामले पर बयान जारी करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 दिल्ली से दुबई को एक इंडिकेटर लाइट की खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Dubai, Flight, SpiceJet, Karachi, Pak

Courtesy: Jagran

Monsson

फ़ोटो: Skymet Weather

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी, उड़ाने हुईं डायवर्ट

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं जल्दी ही कई जगहों पर जाम और पानी भरने से दिल्लीवासियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा की कई सड़कों पर पानी भर गया। मानसून की पहली बारिश में ही कई सड़कें तालाब की तरह नजर आने लगीं। बारिश के कारण सुबह में दिल्ली आने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। दो उड़ानों को अमृतसर और जयपुर डायवर्ट किया गया है।

गुरु, 30 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, MONSOON, water, rain, Flight

Courtesy: Hindustan

Indigo Flight

फोटो: Financial Express

इंडिगो जून 16 से शुरू करेगी तिरुवनंतपुरम-अहमदाबाद उड़ान संचालन

इंडिगो एयरलाइन जल्द ही तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक नई उड़ान सेवा का संचालन शुरू करने वाली है। इस बात की जानकारी हवाईअड्डा प्राधिकरण ने दी। निजी एयरलाइंस इंडिगो की नई दैनिक सेवा जून 16 से शुरू की जाएगी। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आवक क्षेत्र की उड़ान (6E-5301) तिरुवनंतपुरम घरेलू टर्मिनल से सुबह 5 बजे प्रस्थान करती है और मुंबई होते हुए 9:10 बजे अहमदाबाद पहुंचती है।" 

सोम, 13 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, start, Thiruvananthapuram, Flight, Ahmedabad

Courtesy: The News Ocean

Haj Tourist

फ़ोटो: News On AIR

भारत से हज यात्रियों का पहला जत्था कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मदीना के लिए हुआ रवाना

भारत से हज ज़ायरीनों का पहला जत्था जून 4 को सवेरे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मदीना के लिए रवाना हुआ। केरल के वक्फ और हज मंत्री वी. अब्दुर्रहमान सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान से हज यात्रियों को रवाना किया। सऊदी अरब एयरलाइंस की एसवी 5747 फ्लाइट में 377 यात्रियों ने उड़ान भरी। इसे केरल के वक्फ और हज यात्रा मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 

शनि, 04 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Saudi Arab, madina, Flight

Courtesy: Jagran