Mopa Airport

फोटो: India TV News

उत्तरी गोवा में मोपा हवाईअड्डे पर सितंबर एक से शुरू होगा उड़ान संचालन

बहुप्रतीक्षित मोपा हवाईअड्डा बहुत जल्द यात्रियों के लिए चालू होने की तैयारी में है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जून 7 को कहा कि सितंबर 1 से उत्तरी गोवा के मोपा में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। हवाई अड्डे का पहला चरण अगस्त 15 से 31 के बीच शुरू किया जाएगा। हवाई अड्डे का निर्माण GMR गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GGIAL) द्वारा किया गया है, जो GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL) की सहायक कंपनी है। 

बुध, 08 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goa, mopa airport, Flights, start

Courtesy: Jagran News

mask in flight

फोटो: Sky News

एयरपोर्ट और फ्लाइट में नियम ना मानने वालों को किया जाएगा नो फ्लाइंग लिस्ट में शामिल

एयरपोर्ट और फ्लाइट में कोविड 19 प्रोटोकॉल और मास्क लगाने में आनाकानी करने वाले यात्रियों के खिलाफ अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने एक मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जून तीन को कहा कि मास्क ना पहनने वाले यात्रियों को 'नो फ्लाइंग' में लिस्ट शामिल करना चाहिए। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि एयरपोर्ट और प्लेन में फेस मास्क लगाने का नियम सख्ती से लागू हो। इसकी अनदेखी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Domestic Flights, Flights, Covid-19, Covid-19 Protocols

Courtesy: NDTV News

Delhi Weather Updates

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में बारिश के काऱण 2 लोगों की मौत, कई उड़ानें डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। मई 30 को हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। बारिश की वजह से उड़ानों को भी डायवर्ट कर दिया गया। बारिश के कारण दिल्ली में कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से कई कई किलोमीटर तक… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, WEATHER, heavy rains, Flights

Courtesy: Asianet News

Heavy Rainfall

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आंधी-तूफान; उड़ानें प्रभावित, तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के प्रभाव से कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ गए। आंधी के जबरदस्त प्रभाव से  पूरे एनसीआर में तापमान में भारी गिरावट देखी गई। IMD के अनुसार, आज सुबह 5:40 से 7 बजे के बीच तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर भी खराब मौसम… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, heavy rains, Thunderstorm, weather update, IMD, Flights

Courtesy: Enavabharat

Indigo airlines

फ़ोटो: Business Standards

दिव्यांग बच्चे को विमान में सवार नहीं होने देने के फैसले को इंडिगो ने बताया सही

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंडिगो पर लोग बरस पड़े है। लेकिन अब इंडिगो ने इस कृत्य को सही करार दिया है और इंडिगो के सीईओ ने कहा है कि यह मुश्किल परिस्थितियों में सबसे बेहतर निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा की हम दुखद अनुभव के लिए प्रभावित परिवार के प्रति खेद व्यक्त करते हैं।

सोम, 09 मई 2022 - 07:27 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IndiGo Airlines, disabled people, Flights

Courtesy: News18hindi

Airplane

फोटो: Daily Sabah

जेट फ्यूल हुआ महंगा, हवाई जहाज के किराए में हुई बढ़ोतरी

विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विमानन कंपनियों ने व्यस्त रूट जैसे दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद- दिल्ली, चेन्नई-दिल्ली पर यात्री किराए में बढ़ोतरी की है। कुछ रुट्स ऐसे हैं जिन पर यात्रियों को दोगुना किराया भी देना पड़ेगा। इन रूट पर मार्च 2021 की तुलना में किराया 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ा है। हालांकि किराए में बढ़ोतरी के बाद भी गर्मियों के मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में मांग में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 03:05 PM / by रितिका

Tags: jet fuel, airticket, aeroplane, Flights

Courtesy: News 18 Hindi

Ukraine Russia

फोटो: Khaleej Times

यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान उतरा मुंबई

भारत सरकार ने रोमानिया से एयर इंडिया का विमान भेजकर 219 यात्रियों को यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लाने का काम किया है। एयर इंडिया का विमान दोपहर 1.55 बजे रोमानिया से उड़ान भरकर मुंबई एयरपोर्ट पर 7.50 बजे उतरा। यात्रियों के स्वागत के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों का हाल जाना। मुंबई आए भारतीयों के लिए बीएमसी कोविड टेस्ट, टीकाकरण आदि सभी खर्चे वहन करेगी। इसकी जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 09:50 AM / by रितिका

Tags: Flights, INDIANS, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: Hindi News 18

Air India

फोटो: Hindustan Times

नियमित रूप से संचालित होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, जल्द होगा ऐलान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के विचार विमर्श करने के बाद मार्च 15 से नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने का फैसला किया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बीते दो सालों से निलंबित है। विदेशी आगमन और प्रस्थान के लिए हवाई अड्डों पर स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर लागू होगा। कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद उड़ाने दोबारा संचालित होंगी। अबतक मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: International Flights, Flights, guidelines

Courtesy: News 18 Hindi

यूक्रेन- रूस विवाद: यूक्रेन में रहने वाले इंडियन स्टूडेंट ने बताया यूक्रेन का हाल

Brifly News के फाउंडर व सीईओ कृष्ण रॉय से इंस्टाग्राम पर यूक्रेन-रूस विवाद को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत में यूक्रेन में MBBS पढ़ने वाले छात्र डॉ. आतिक खान ने बताया कि भारत सरकार लोगों से स्वदेश लौटने पर फ्लाइट्स का एक्स्ट्रा फेयर करीब 800 डॉलर (62000 रुपये) चार्ज कर रही है। अन्य छात्र डॉ. रागीब रहमान ने बताया कि फिलहाल यूक्रेन में स्थिति सामान्य है। भारतीय… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine-Russia crisis, Indian Embassy, charge, extra fair, Flights

Courtesy: Brifly News

Major Snowfall Dirupt Life Acro Kahsmir

फोटो: Sky Met Weather

भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी: जम्मू-कश्मीर

कश्मीर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर हवाईअड्डे पर दृश्यता 500 मीटर तक कम होने के कारण सभी उड़ानें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा बनिहाल से बारामूला के लिए ट्रेन सेवाओं को दिनभर के लिए रद्द कर दिया है। अलग अलग जगहों पर कई भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं।कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा बर्फबारी के कारण फरवरी 23 को होने वाली सभी पेशेवर और अन्य परीक्षाओं को  स्थगित कर दिया गया है।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: major snowfall, Jammu and Kashmir, Flights

Courtesy: News Nation