फोटो: Jagran Images
देहरादून में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने से बाढ़ की स्थिति
देहरादून जिले के रायपुर में अगस्त 20 की सुबह बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ से हालात हो गए है। भारी बारिश के कारण मालदेवता पर बना पुल बह गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। टीम ने गांव के लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें रिसॉर्ट में जगह दिलाई है। इलाके के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बारिश जैसे हालात हो गए है। बाढ़ के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
Tags: Uttarakhand, Dehradoon, rainfall, Flood
Courtesy: AajTak
फोटो: Telegraph India
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में वितरित किए 119.10 करोड़ रुपये
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2,04,348 परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में 119.10 करोड़ रुपये का वितरण किया, जिनके घर हाल ही में आई बाढ़ में पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। सीएम ने कहा, “हम प्रभावित लोगों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में 119.10 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेंगे।
Tags: Assam, Flood, rehabilitation, Fund, Himanta Biswa Sarma
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Hindu
केंद्र सरकार ने असम को आपदा सहायता के रूप में 648.80 करोड़ रुपये जारी किए
केंद्र सरकार ने 2022-23 के लिए असम को आपदा सहायता के रूप में 648.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से असम के विभिन्न जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है।
Tags: Centre, Assam, donation, Flood
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: TOI
जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव, चिनाब भी उफान पर
जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, नदी नाले उफान पर हैं। एहतियात के तौर पर पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप रोक दिया गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा की है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में रात से हो रही बारिश के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
Tags: jammu, Pahlgam, Flood, Heavy Rain
Courtesy: Amar ujala
फोटो: TOI
महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश ने मचाई भारी तबाही, 105 लोगों की हुई मृत्यु
महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते तीन-चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश के चलते 105 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। महाराष्ट्र के कुल 28 जिले भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बारिश के चलते विभिन्न जिलों में अब तक 44 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 1368 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा प्रबंधन बल की 4 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।
Tags: MONSOON, Flood, Heavy Rain, Maharashtra
Courtesy: News18
फोटो: AajTak
गुजरात के छह जिलों में बाढ़ ने बरपाया कहर, 60 से अधिक की हुई मौत
गुजरात में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई पुल टूट गया तो कहीं पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद है। दक्षिण गुजरात में अबतक 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बाढ़ के कारण 60 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने समीक्षा बैठक भी ली है। भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
Tags: Flood, Gujarat Flood, Bhupendra Patel, gujarat CM
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: BBC
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी मूसलाधार बारिश से 32000 लोग घर छोड़ने पर मजबूर
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और उसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ के कारण सैकड़ों घरों में पानी भर गया है और करीब 32,000 से अधिक लोग घर छोड़ने पर मजबूर हैं। न्यू साउथ वेल्स आपदा सेवा प्रबंधक एश्ले सुलिवन ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों ने सिडनी में घरों या कारों में पानी भर जाने के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए रात भर में 100 से अधिक जगह बचाव कार्य किए हैं।
Tags: Australia, Sydney, Flood, Heavy Rain
Courtesy: News18
फ़ोटो: Wion
बांग्लादेश में गहराया खाद्य संकट, भारत के गेंहू निर्यात में प्रतिबंध से अन्य विकल्पों की तलाश
बांग्लादेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चलते यहां कई जगहों पर पेयजल और खाद्य संकट गहराने लगा है। इसके साथ ही बांग्लादेश भारत से अपने जरूरत का गेहूं खरीदता था लेकिन भारत के गेंहू प्रतिबंध के कारण उसे अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है। बता दें उत्तरी बांग्लादेश की नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है। देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़… read-more
Tags: Wheat, Flood, Bangla desh, India
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: BBC
चीन में बाढ़ ने भीषण मचाई तबाही, जियांग्शी प्रांत में लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित
चीन में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। जियांग्शी प्रांत में भारी बारिश के कारण लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से कई शहरों के सड़के टूट गयी हैं। सरकार ने यांग्त्ज़ी पर बड़े पैमाने पर थ्री गोरजेस डैम जैसे बाढ़ नियंत्रण और जलविद्युत परियोजनाओं में भारी निवेश किया है। विश्व स्तर पर, जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अधिक तीव्र उष्णकटिबंधीय तूफान बढ़ रहे हैं, जिससे बाढ़ में वृद्धि हुई है जिससे जीवन, फसलों और भूजल को खतरा है।
Tags: China, Flood, Enviroment, Heavy Rain
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Indian express
जल्द ही पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे सकता है साउथ वेस्ट मॉनसून
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वोत्तर भारत में साउथ वेस्ट मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में मॉनसून के असर से बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार तेज़ बारिश के चलते क्षेत्र के अन्य हिस्सों की तुलना में निचला असम और मेघालय क्षेत्र प्रभावित होगा। वहीं,इस मॉनसून की बारिश जल निकायों के स्तर को बढ़ाने की बारिश होगी।
Tags: South West monsoon, Northeast India, Heavy Rain, Flood
Courtesy: News18hindi