Rahul Gandhi

फ़ोटो: Hindustan Times

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से की अपील- असम में बाढ़ पीड़ितों की करें मदद

असम, इस वक्त भारी बारिश के चलते बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण असम के 29 जिलों में 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी के नेताओं से अपील की है कि, वह असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बचाव और राहत कार्य में हर संभव सहायता जारी रखें।

शुक्र, 20 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Assam, Flood, Rahul Gandhi, Congress

Courtesy: Jagran

Flood

फोटो: The Indian Express

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर, रेल और सड़क मार्गों से टूटा संपर्क

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इससे अब आवागमन और यातायात भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है। बाढ़ से राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग का संपर्क भी नवंबर 21 को टूट गया। कई इलाकों में सड़क के जलमग्न होने के कारण चेन्नई कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 16 को भी बंद कर दिया गया है। भारी बाढ़ के कारण 17 ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 07:19 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Andhra Pradesh, Flood, environment

Courtesy: PTI

Rahul Gandhi

फोटो: The Indian Express

आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बाढ़ से आंध्र प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की हरसंभव मदद करने की भी विनती की। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण के कारण अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है।  

रवि, 21 नवंबर 2021 - 02:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Andhra Pradesh, Flood, Rahul Gandhi, Deaths

Courtesy: Twitter

Nepal Floods

फोटोः TV9 Bharatvarsh

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाओं की खबरें आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 43 लोग लापता है। नेपाल के गृह मंत्रालय अधिकारी ने अक्टूबर 20 को जानकारी दी कि अब तक 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। नेपाल में पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Nepal, Flood, landslide, World

Courtesy: news nation tv

Amit Shah

फोटो: Times Now

भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने आज उत्तराखंड जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह अक्टूबर 20 को उत्तराखंड जाएंगे। उत्तराखंड पहुंचने के बाद अमित शाह अक्टूबर 21 को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। उत्तराखंड में अब तक बारिश से 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Amit Shah, Uttarakhand, Flood, Heavy Rain

Courtesy: News 18 Hindi

Flood

फोटो: The Indian Express

बाढ़ ने मचाई असम, बिहार और महाराष्ट्र में तबाही

असम,बिहार और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 31 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा से राज्य में आई बाढ़ की जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एरियल सर्वे द्वारा जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को छह हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही है।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 05:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Flood, environment, National

Courtesy: Jagran news

Shivraj Singh Chauhan

फोटो: The Print

बाढ़ प्रभावित श्योपुर गांव से सुरक्षित निकाले गए 1000 से अधिक लोग: सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त चार जानकरी देते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित श्योपुर गांव से 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सीएम चौहान ने बताया कि "श्योपुर के 30 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और क्वारी, सीप और पार्वती नदियों में आई बाढ़ से जूझ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। ज्वालापुर, भेरावाड़ा, मेवाड़ा और जाटखेड़ा गांव में फंसे लगभग 1000 लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य जारी है। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh, Flood

Courtesy: Newstrack