फोटो: One India
चक्रवात मोचा के कारण म्यांमार शहर में आई बाढ़, 3 की मौत
म्यांमार का बंदरगाह शहर सितवे मई 14 को एक शक्तिशाली चक्रवात के कारण आये तूफान से पानी भर गया। म्यांमार के रखाइन राज्य की राजधानी सितवे के कुछ हिस्सों में तूफान के कारण बाढ़ आ गई, जबकि हर घंटे 130 मील तक की चलती हवाओं के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं और एक संचार टॉवर भी टूट गया। आईएमडी ने कहा, म्यांमार के ऊपर "SCS "मोचा", न्यांग के उत्तर-पूर्वोत्तर में 260 किमी पर चक्रवाती तूफान में कमजोर हो… read-more
Tags: Cyclone Mocha, Floods, myanmar city
Courtesy: News Nasha
फोटो: Hindustan Times
अमित शाह ने असम को बाढ़ से बचाने के लिए योजना बनाने पर दिया जोर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक में कहा कि पूर्वोत्तर को बाढ़ से बचाने के लिए एक दीर्घकालिक योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होने सरकार को अल्पकालिक योजनाएं ना बनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास करने के लिए निजी निवेशकों को आकर्षित करना होगा, जिसके लिए राज्य का बढ़ मुक्त होना बेहद आवश्यक है। बता दें कि असम में बाढ़ सिर्फ बारिश नहीं बल्कि हर मौसम की समस्या बनी रहती है।
Tags: Assam, assam flood, Floods, Amit Shah
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Pakistan today
बाढ़ से जूझ रहे पाक ने किया संयुक्त राष्ट्र का रुख, अमीरों देशों से की आर्थिक मदद की अपील
बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र की ओर अपना रुख करते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान का कहना है कि बाढ़ के उबरने के वास्ते खर्च करने के लिए उसके पास पैसे नहीं रहे। देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने जिनेवा में कहा कि हमारे पास अपनी अर्थव्यवस्था से किसी तरह का कोई खर्च करने की कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने अमीर देशों से भी आर्थिक मदद की अपील की है।
Tags: Pakistan, Floods, United Nations, sherry Rahman
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Amar Ujala
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर अयोध्या बाराबंकी और संत कबीर नगर समेत कई जिलों में आई बाढ़ का सितंबर 23 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण किया है। सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत कार्य तेजी से किए जाने के निर्देश सीएम ने दिए है। उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री का समय से वितरण किए जाने के निर्देश दिए है। वहीं जनहानि और पशुहानि से प्रभावितों की सहायता करने में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
Tags: Floods, UP government, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath
Courtesy: NDTV News
फोटो: Hindustan
बाढ़ के साथ पाकिस्तान में कई बीमारियों का भी खतरा बरकरार
पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे में हैजा व अन्य बीमारियां होने का खतरा अधिक बढ़ गया है। संगठन के मुताबिक यहां जलजनित बीमारियां फैल सकती है। बता दें कि लोगों के पास शुद्ध पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। वहीं पानी ठहरने से डेंगू व मलेरिया का खतरा भी बना हुआ है।
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Al Jazeera
पाकिस्तान में आई बाढ़ से कितना हुआ नुकसान, योजना मंत्री ने दिया जवाब
पाकिस्तान में आई भयानक बाढ़ में हुए नुकसान को लेकर एनएफआरसीसी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ से जिस तरह की स्थिति बनी है, उससे नुकसान 40 अरब डॉलर से ज्यादा का हुआ है और हम बाढ़ से आई तबाही की समीक्षा के लिए विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और प्रांतीय-संघीय सरकार की सहायता लेंगे।
Tags: Pakistan, Floods, nfrc, Loss
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Hindustan times
बाढ़ में हिंदू मंदिर बने मुस्लिम परिवारों के लिए पनाहगाह: पाकिस्तान
पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही के बीच हर व्यक्ति इस आपदा में पीड़ितों की मदद कर रहा है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान के एक छोटे से गांव में स्थित हिंदू मंदिर ने पीड़ितों के लिए दरवाज़ा खोला है और पनाहगाह पर बन गया है। जानकारी है कि कच्छी जिले के जलाल खान गांव में स्थित इस मंदिर के प्रशासन ने करीब 300 पीड़ितों के ठहरने के साथ साथ उनके भोजन व अन्य जरूरती समान की भी मदद की है।
Tags: Pakistan, Floods, hindu temple, helping hands
Courtesy: Live hindustan
फोटो: PhoneWorld
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण जीडीपी में हई गिरावट
पाकिस्तान की आर्थिक हालत और बाढ़ के कारण देश की जीडीपी पांच प्रतिशत से गिरकर तीन प्रतिशत हो सकती है। ये दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाढ़ प्रतिक्रिया और समन्वय केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इस संबंध में जानकारी दी गई है। बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में भयंकर बाढ़ आई हुई है जिससे एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूबा हुआ है।
Tags: Pakistan, Floods, Pakistan floods
Courtesy: ABP Live
फोटो: Hindustan
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण एक लाख लोग हुए बेघर
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कारण एक लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान में बाढ़ के कारण सबसे बड़ी झील मंचार झील को तोड़ना पड़ा, जिससे झील का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर गया है। ये पानी रिहायशी इलाकों मे फैल गया है, जिससे एक लाख लोग बेघर हो गए है। इन लोगों को शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है।
Tags: Pakistan, Floods, Massive Flooding
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Al Jazeera
पाकिस्तान में कहर बरपा रही बढ़, एक तिहाई देश बना डूबा क्षेत्र
बाढ़ के चलते पड़ोसी देश पाकिस्तान एक तिहाई रूप से डूब चुका है। पाक में बाढ़ का मंजर इतना भयावह है की देश में अब तक 1100 लोग अपनी जान गंवा चुके है और करीब 3 करोड़ लोग बेघर हो गए है। पाकिस्तान के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की डेली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बाढ़ के चलते 75 लोगों ने जान गंवा दी। इस बाढ़ में लोगों की मदद हेतु पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी आगे आए।
Tags: Pakistan, Floods, Imran Khan, पाकिस्तान
Courtesy: Amar ujala