Pakistan flood

फ़ोटो: Al Jazeera

पाकिस्तान में कहर बरपा रही बढ़, एक तिहाई देश बना डूबा क्षेत्र

बाढ़ के चलते पड़ोसी देश पाकिस्तान एक तिहाई रूप से डूब चुका है। पाक में बाढ़ का मंजर इतना भयावह है की देश में अब तक 1100 लोग अपनी जान गंवा चुके है और करीब 3 करोड़ लोग बेघर हो गए है। पाकिस्तान के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की डेली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बाढ़ के चलते 75 लोगों ने जान गंवा दी। इस बाढ़ में लोगों की मदद हेतु पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी आगे आए। 

बुध, 31 अगस्त 2022 - 03:08 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Floods, Imran Khan, पाकिस्तान

Courtesy: Amar ujala

himachal pradesh floods

फोटो: Krishi Jagran

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, बारिश के कारण आई तबाही से 1981 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बारिश कहर बनकर बरसी है। बारिश के कारण हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण अबतक राज्य में 284 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से 1981 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जो आने वाले दिनों में अधिक बढ़ सकता है। केंद्र की ये टीमें बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने भी पहुंची है। 

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 07:32 PM / by रितिका

Tags: Himachal Pradesh, Himachal Pradesh government, rainfall, Floods

Courtesy: ABP Live

Pakistan

फोटो: News Nation

भारत के साथ व्यापार मार्ग फिर से शुरू करेगा पाकिस्तान: रिपोर्ट्स

पाकिस्तान सरकार ने बताया कि विनाशकारी बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए है। अब इस मुसीबत के समय पाकिस्तान को भारत से बड़ी उम्मीद है। अब पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वो एक बार फिर से भारत के साथ व्यापार (खुला व्यापार मार्ग) शुरू करेगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने अगस्त 28 को इसकी घोषणा की। इस्माइल ने कहा, ऐसे मुश्किल वक़्त में हम भारत के साथ व्यापार मार्ग फिर से खोलेंगे।  … read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: resume, trade with india, Floods, Pakistan

Courtesy: Latestly News

varanasi flood

फोटो: Prabhat Khabar

काशी में आई बाढ़ के कारण प्रशासन हुआ अलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इन दिनों गंगा नदी उफान पर है, जिस कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 0542 2508550 पर कॉल कर शेल्टर या अन्य तरह की मदद मांग सकते है। जानकारी के मुताबिक यहां गंगा खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर उपर बह रही है। 

सोम, 29 अगस्त 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Varanasi, varanasi flood, Floods, Uttar Pradesh

Courtesy: AajTak News

pakistan flood

फोटो: BBC

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण पीएम ने रद्द किया विदेश दौरा, समीक्षा बैठक ली

पाकिस्तान बाढ़ का संकट बना हुआ है, जिस कारण यहां आपातकाल लगा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा भी रद्द कर दिया है। पाकिस्तान में अबतक बाढ़ के कारण 1000 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 343 बच्चे शामिल है। उन्होंने बाढ़ राहत गतिविधियों की समीक्षा के लिए बैठक भी ली है। बलूचिस्तान और सिंध में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। 

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Pakistan Government, Pakistan PM, Shahbaz Sharif, Floods

Courtesy: Zee News

Chambal river

फ़ोटो: The Economic Times

चंबल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार , टूटा 26 साल पुराना रिकॉर्ड

चंबल में 1996 के बाद बाढ़ ने अब रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगरा के पिनाहट में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 21 फुट ऊपर, 137 मीटर पर पहुंच गई है। सिर्फ पिनाहट और जैतपुर में ही करीब 38 गांव बाढ़ से डूब गए है, जिसमें करीब 20 गांव की हालत बेहद खराब हो है। खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस को तैनात किया गया है लेकिन पर्याप्त स्टीमर ना होने से समस्या बढ़ रही है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chambal, Floods, Agra, NDRF

Courtesy: Amar Ujala News

Orrisa flood

फ़ोटो: the hans india

ओडिशा में बन रहे हैं बाढ़ के हालात, मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर से लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा

ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ के हालात बनने लगे है। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा भी किया है। राज्य में मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें, क्योंझर और मयूरभंज भी शामिल है। सरकार की ओर से मछुआरों से समंदर में न जाने की अपील भी की गई है। साथ ही 17 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Odisha, Floods, Biju Patnaik, Visit

Courtesy: News18hindi

Heavy Rainfall
महाराष्ट्र बारिश: लगातार हो रही है बारिश, बाढ़ से गढ़चिरौली में स्कूल, कॉलेज बंद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कल से तीन दिन तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ और बचाव कार्य के हालात का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने जुलाई 11को गढ़चिरौली पहुंचे। नासिक में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी में बाढ़ आ गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र नदी के किनारे के इलाकों को खाली करा दिया गया है… read-more

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, schools colleges closed, Floods, Gadchiroli, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

China,Arunachal Pradesh

फोटो:Hindi News

चीन सीमा पर बना पुल बाढ़ में बहा

अरुणाचल प्रदेश के कुरंग जिले में बाढ़ में एक पुल बह गया है। ये पुल दो रणनीतिक रूपों में महत्पूर्ण स्थानों को जोड़ता था। सीमा सड़क संगठन की ओर से ये जानकारी साझा की गई है। कोलोरियांग-हुरी रोड पर बने इस पुल को बाढ़ कंपनी अपने साथ बहा ले गया। अब स्थानीय प्रशासन सड़क निर्माण करने और रास्ता दोबारा बहाल करने में जुट गया है।जल्द ही सड़क निर्माण का काम हो जाएगा।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:37 PM / by रितिका

Tags: China, Arunachal Pradesh, Floods

Courtesy: NDTV

assam floods

फोटो: NDTV

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 117

असम में कई जिलों में नदियों में पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। यहां जून 24 को बाढ़ से 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस दौरान कुल 10 लोगों की जान बाढ़ के कारण गई है। राज्य में कुल 117 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके है। बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। राज्य में सेना, पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी राहत कार्य में जुटे है।

शनि, 25 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, environment, assam flood

Courtesy: ABP Live