Shooting

फोटो: The Hindu

अमेरिका के फ्लोरिडा में हमलावर ने तीन लोगों की हत्या करके खुद को मारी गोली

26 अगस्त को जैक्सनविले, फ्लोरिडा, डॉलर जनरल स्टोर के अंदर एक श्वेत व्यक्ति ने मुख्य रूप से काले इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शूटर ने खुद को मार डाला। वॉटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'वह काले लोगों से नफरत करता था। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि गोली चलाने वाला किसी बड़े समूह का हिस्सा था।' वॉटर्स ने कहा पुलिस को उसकी एक बंदूक पर स्वास्तिक बना… read-more

रवि, 27 अगस्त 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: white man, shot 3 black people, Semi automatic gun, Florida

Courtesy: ABP Live

Gun

फोटो: Patrika News

अमेरिका में हो रही है बंदूकों की खरीद पर रोक लगाने की मांग

अमेरिका में पिछले 132 दिनों में 200 से अधिक फायरिंग की घटनाएं सामने के बाद से बंदूकों की खरीद पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। फ्लोरिडा में मई 30 को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अभी डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है जो हथियारों की खुलेआम बिक्री की विरोधी है ।

सोम, 31 मई 2021 - 04:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Americans, America, gun buying, Florida

Courtesy: Jagran News

Mammoth bone

फोटो: Janta Se Rishta

गोताखोरों ने खोजी प्राचीन हिम युग के हाथियों की हड्डियां

अमेरिका में फ्लोरिडा के दो गोताखोरों डेरेक डेमेटर और हेनरी सादलेर द्वारा 11 हजार साल पुरानी एक प्राचीन हाथी की हड्डी को खोजी गयी हैं, जिसकी लम्बाई चार फुट और वजन करीब 23 किलो है। संभावित है कि यह प्राचीन हिम युग के मैमथ की हड्डी है। दोनों ने इसे पीस नदी के तल से खोजा हैं। वर्तमान में हाथियों के पूर्वज जो आज से करीब 11 हजार साल पहले विलुप्‍त हो गए थे वो मैमथ कहलाते थे।

गुरु, 06 मई 2021 - 07:55 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: America, Florida, Peace river, divers, mammoth bone, research

Courtesy: NDTV

Eta Cyclone

Photo: CNN

क्यूबा के बाद अब फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘इटा’

ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘इटा’ नवंबर 8 को मेक्सिको और मध्य अमेरिका में तबाही मचाने के बाद अब फ्लोरिडा के दक्षिण की ओर बढ़ रहा हैं। मेक्सिको और मध्य अमेरिका में तूफान की वजह से कई लोगो ने जान गवाई हैं और सौ से ज्यादा अभी भी लापता हैं। तूफान की जानकारी मियामी के ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने जारी की हैं। सावधानी के तौर पर फ्लोरिडा में तट, बंदरगाह, कोविड जांच केन्द्रों, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया हैं और चेतावनी जारी कर दी गयी हैं।

सोम, 09 नवंबर 2020 - 01:33 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: cyclone, Florida, Americans

Courtesy: Navbharat TImes