Flower claims

फोटो: News india live

अमेरिका : ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है कैलिफोर्निया की यह पहाड़ी

एक अमेरिकी आर्टिस्ट ब्रूस मुनरो ने कैलिफोर्निया की 15 एकड़ की पहाड़ी पर बसी फूलों की वादियों को 58 हजार रंग-बिरंगे सोलर बल्बों से सजाकर और भी खूबसूरत बना दिया हैं, जिससे पर्यटक रात में भी इन नजारों को अलग अंदाज़ में देख पाएंगे। मुनरो ने इस प्रदर्शनी को ‘उम्मीदों की रोशनी’ का नाम दिया। इस खूबसूरत कलाकृति के कारण यह पहाड़ी ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है। महामारी से परेशान लोग यहां हल्का महसूस करेंगे।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 08:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: America, California, artist, Flower & Leaves

Courtesy: Dainik Bhaskar

Organic Holi

फोटो: FirstCry Parenting

मुंबई: कांदिवली ईस्ट रिवियेरा टावर्स सोसाइटी निवासियों ने फूल-पत्तियों से बनाया ऑर्गेनिक रंग

मुंबई के रिवियेरा टावर्स सोसाइटीवालों ने मिलकर घरों तथा मंदिरों से फूल-पत्तियां एकत्र कर खुद से बेहद आसान तरीकों से ऑर्गेनिक रंग बनाये हैं। विभिन्न रंगों के सूखे फूलों को सुखाकर फूड ब्लेंडर में पीस कर पाउडर बनाकर ऑर्गैनिक रंग बनाये गए हैं। सोसाइटी की रहने वाली सुजाता कहती हैं कि इस तरीके से दो महीनों के मेहनत के बाद उन लोगों के पास होली का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त रंग बन गए है। सोसाइटी के इस कार्य में हर वर्ग के लोगों ने साथ दिया है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 05:56 PM / by Shruti

Tags: holi, Organic Color, Mumbai, Flower & Leaves, Holi Color