Kawar Yatra

फोटो: Lokmat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जगह जगह कावड़ियों का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जगह जगह कावड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की नई तस्वीरें मेरठ से सामने आईं हैं सीएम योगी ने भी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। सीएम का हेलीकॉप्टर बागपत के पुरा महादेव मंदिर से लेकर मेरठ के काली पलटन मंदिर के ऊपर से गुजरा। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Kawar, Helicoptor, flower

Courtesy: News18

snowdrop

फोटो: Crocus

निलामी के दौरान रिकॉर्ड दाम में बिका ये फूल

ब्रिटेन स्थित कैंब्रिजशायर के कॉटनहैम में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन निलामी में "गोल्डन फ्लीस" नामक स्नोड्रॉप बल्ब खरीदा है, जिसके लिए उसने लगभग एक लाख 88 हजार रुपये खर्च किए है। ये खास स्नोड्रप बल्ब 18 सालों में विकसित हुआ है, जो अन्य फूलों से काफी अलग है। इस फूल को जो शरमन ने बनाया। इस फूल को सुरक्षित रखना बेहद कठिन है। बता दें कि स्नोड्रॉप 12 मासी पौधा है जो समय के साथ फैलता जाता है।
 

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: flower, Auction, snow drop

Courtesy: Zee News

Corpse Plant

फोटो: Smithsonian Magazine

अमेरिका में खिला बदबू फैलाने वाला फूल, देखने के लिए जुटे हजारों लोग

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया स्थित बॉटेनिकल गार्डन में एक फूल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ये विशाल और बदबूदार फूल "अमोरफोफलस" प्रजाति का है। जानकारी के मुताबिक नंवबर दो को इस फूल को देखने के लिए लगभग पांच हजार लोग जुटे।  इस फूल की खासियत है कि ये सिर्फ 48 घंटों के लिए खिलता है और मुरझा जाता है। ये फूल 10 फुट ऊंचा हो सकता है, मगर अब ये विलुप्त होने की कगार पर है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: America, California, flower

Courtesy: Navbharat Times

The corpse flower bloom in San Francisco

फोटो: Treehugger

सैन फ्रांसिस्को में खिला दुनिया का अति-दुर्लभ 'लाश का फूल'

सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में एक अत्यंत दुर्लभ 'लाश का फूल' खिला है। इस फूल को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यह अति-दुर्लभ पौधा इंडोनेशिया का मूल निवासी है, जो 7-10 वर्षों में केवल एक बार खिलता है और इससे सड़ते मांस की दुर्गन्ध आती है। यह फूल दुनिया के सबसे बड़े फूलों के समूह वाले डंठल में से एक के रूप में जाना जाता है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 01:21 PM / by Shruti

Tags: The Corpse lily, flower, San Francisco, lash ka phool, blooms

Courtesy: Indian Express