Milkha Singh

फोटो: OUTLOOK INDIA

मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन

दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का 91 की उम्र में कोरोना के चलते जून 18 को रात 11 बजे निधन हो गया। उनकी पत्नी का 5 दिन पहले निधन हुआ था। मिल्खा सिंह का पिजाइमर अस्पताल में 15 दिन से इलाज चल रहा था। उन्हें जून 3 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल्खा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने  श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने एक शानदार खिलाड़ी को खोया है। 

शनि, 19 जून 2021 - 09:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: milkha singh, Demise, flying sikh, runner

Courtesy: Dainik Bhaskar

Milkha Singh

फोटो: SportzCraazy

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मई 19 की देर रात उन्हें 101 डिग्री बुखार था, जिसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि घर के बाकि सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल अभी वे अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। पिछले ही साल मिल्खा सिंह ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। 

गुरु, 20 मई 2021 - 03:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: milkha singh, flying sikh, Coronavirus, covid positive

Courtesy: Amarujala News