मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन
दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का 91 की उम्र में कोरोना के चलते जून 18 को रात 11 बजे निधन हो गया। उनकी पत्नी का 5 दिन पहले निधन हुआ था। मिल्खा सिंह का पिजाइमर अस्पताल में 15 दिन से इलाज चल रहा था। उन्हें जून 3 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल्खा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने एक शानदार खिलाड़ी को खोया है।
Tags: milkha singh, Demise, flying sikh, runner
Courtesy: Dainik Bhaskar
कोरोना संक्रमण की चपेट में आये फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मई 19 की देर रात उन्हें 101 डिग्री बुखार था, जिसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि घर के बाकि सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल अभी वे अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। पिछले ही साल मिल्खा सिंह ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया था।
Tags: milkha singh, flying sikh, Coronavirus, covid positive
Courtesy: Amarujala News