Bernard Arnault

फोटो: Business Insider

दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने बर्नार्ड अर्नाल्ट

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने जेफ बेजोस को पछाड़कर इस सूची में पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस लिस्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 198.9 अरब डॉलर है। इसी सूची के मुताबिक जेफ बेजोस 194.9 अरब डॉलर के साथ दूसरे जबकि एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 72 वर्षीय बर्नार्ड अर्नाल्ट इस समय कुल 70 ब्रांड्स के मालिक हैं।  

शनि, 07 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Bernard Arnault, Forbes Real Time Billionaire Index, business, World's Richest Man

Courtesy: NDTV News

Mukesh Ambani

फोटो: The Economic Times

एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 33 हज़ार करोड़ से अधिक का इज़ाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक ही दिन में 33301 करोड़ रुपये का इज़ाफा हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा सूची के अनुसार वह दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। वहीं एशिया में वह अभी भी पहले स्थान पर हैं। वहीं अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा सूची में 17वें और एशिया में तीसरे नंबर पर हैं।

शनि, 29 मई 2021 - 11:52 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Reliance Industries, Mukesh Ambani, Forbes Real Time Billionaire Index, Gautam Adani

Courtesy: Live Hindustan

mukesh ambani

फोटो: NAI DUNIYA

टॉप टेन रिचेस्ट पर्सन की लिस्ट से बाहर हुआ मुकेश अम्बानी का नाम

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के टॉप टेन रिचेस्ट पर्सन की लिस्ट से हट चुका है हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के द्वारा जारी की गयी लिस्ट के अनुसार नवंबर 22 को 75.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अम्बानी का नाम इस लिस्ट में टॉप टेन से हटकर 12वें स्थान पर आ गया हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सबसे पहला नाम अमेजन कम्पनी के मालिक जेफ बेजोस का है। इन्होने 181.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सबसे ऊपर अपनी जगह बनायी है।

रवि, 22 नवंबर 2020 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, Forbes Real Time Billionaire Index, amezon

Courtesy: DAILYHUNT