फ़ोटो: Moneycontrol
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर रुख के साथ खुला, और फिर 77.82 पर आ गया, जो इसका सर्वकालिक निम्न स्तर है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती से रुपये में गिरावट आ रही है।
Tags: Dollor, Rupee, Foreign, Falldown
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Deccan Herald
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा आर्थिक संबंधों के लेकर भारत के लिए महत्वपूर्ण अमेरिका
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि यह वर्ष भारत-अमेरिका व्यापार और आर्थिक संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले साल हमने 160 अरब डॉलर से ज्यादा का भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार किया। भारतीय राजदूत ने कहा, “अमेरिका में 200 भारतीय कंपनियां मौजूद हैं और भारत में 2,000 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां सक्रिय हैं।
Tags: America, India, Foreign, Diplomat
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: The Indian Express
रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने विदेश जाने की दी इजाजत, रखीं कुछ शर्तें
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत मिली है।एनडीपीएस कोर्ट ने रिया को कुछ दिनों के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तें भी रखी हैं। इसके लिए रिया को अपनी ट्रैवल डीटेल, रुकने का पता और कॉन्टैक्ट्स डीटेल देनी होंगी। रिया चक्रवर्ती को विदेश जाने की इजाजत केवल 2 जून से लेकर 5 जून तक के लिए मिली है।
Tags: Rhea Chakravarty, Court, Foreign, tour
Courtesy: News18
फ़ोटो: Youtube
नेपाल में भारत के नए राजदूत बने नवीन श्रीवास्तव
मई 17 को भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि अतिरिक्त सचिव (पूर्वी एशिया) नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव को विनय मोहन क्वात्रा के स्थान पर यह पद मिला है, जिन्हें भारत का नया विदेश सचिव बनाया है। वर्ष 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी नवीन ने पूर्वी एशिया विभाग में चीन जैसे देशों के साथ काम कर चुके हैं। वो चीन संबंधी मामलों के विशेषज्ञ भी हैं।
Tags: Nepal, Indian Ambassador, Foreign
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: BBC
अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर पाबंदी के बीच अपनी बेटियों को विदेश पढ़ा रहे तालिबानी नेता
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के बावजूद उनकी बेटियां स्कूल जाती हैं। तालिबानी नेता अपनी बेटियों को विदेशों में पढ़ा रहे हैं। उन्हें मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे देशों में भेजा गया है। इसका कबूलनामा खुद तालिबान के मुख्य प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने किया है। उन्होंने टीवी एंकर पियर्स मॉर्गन के टॉक टीवी पर नए शो में यह खुलासा किया है।
Tags: Taliban, Afganistan, Foreign
Courtesy: News18