Denmark Protests

फोटो: India TV News

कुरान विवाद: डेनमार्क धार्मिक पुस्तकों के अपमान को अवैध बनाएगा, विदेश मंत्री ने कहा

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने जुलाई 30 को कहा कि सरकार देश में विदेशी दूतावासों के सामने कुरान और अन्य धार्मिक पुस्तकों के अपमान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेगी। डेनमार्क सरकार ने रविवार को एक बयान जारी किया जिसमें उसने कहा कि कुरान के अपमान के हालिया मामले ने देश के बारे में ऐसी धारणा बना दी है कि यह "अन्य देशों की संस्कृतियों, धर्मों और परंपराओं के अपमान और अपमान को बढ़ावा देता है।"

सोम, 31 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: quran row, Denmark, desecration, religious books, foreign Minister

Courtesy: Jagran News

S Jayshankar Meet

फ़ोटो: Hindutan Times

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बाली में चीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बाली में चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध सम्मान, संवेदनशीलता और रुचि की ''तीन परस्परता'' पर आधारित होने चाहिए।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 04:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Dr S Jaishankar, China, foreign Minister, LAC

Courtesy: Amar ujala

S Jayshankar

फोटो: The Economic Times

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भगवान कृष्ण की तरह भारत ने युद्ध को रोकने हर कोशिश की

दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर एक चर्चा को संबोधित करते हुए जयशंकर ने यूक्रेन में जो हो रहा है उसकी तुलना महाभारत की स्थितियों से करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की तरह, भारत ने युद्ध को रोकने और बातचीत व कूटनीति के जरिए शांति की राह पर वापसी की वकालत करने के लिए सब कुछ किया है। सबसे जरूरी मुद्दा दुश्मनी को उस स्तर तक बढ़ने से रोकना है जहां यह केवल नुकसान ही पहुंचाए।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, university, Jayshankar, S Jayshankar, foreign Minister

Courtesy: News18

GST

फ़ोटो: Buisness Today

भारत का जून में जीएसटी संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये हुआ

वर्तमान वर्ष के जून में 1.44 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है। यह वार्षिक आधार पर समान माह के मुकाबले 56 फीसदी अधिक है। इससे पिछले महीने मई में जीएसटी कलेक्शन 1,40 लाख करोड़ रहा था। जो वार्षिक आधार पर 44 फीसदी अधिक था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना रहेगा।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: GST, foreign Minister, Nirmala Sitharaman, collection

Courtesy: Jagran

Iran FM

फ़ोटो: Hindustan Times

पैगम्बर साहब विवाद के बावजूद तीन दिन के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन

पैगम्बर साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर नाराजगी जताने के बावजूद ईरान ने अपने विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बरकरार रखा है। तीन दिन के भारत दौरे पर आए ईरानी विदेश मंत्री की बुधवार 8 जून दोपहर भारत के विदेश डॉ एस जयशंकर से मुलाकात होगी। हुसैन दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

बुध, 08 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prophet, Iran, India, foreign Minister

Courtesy: Jagran

S Jayshankar

फ़ोटो: Outlook

विदेश मंत्री एस जयशंकर का रूस से तेल खरीद पर पश्चिमी देशों को करारा जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल की खरीद करने को लेकर कहा कि यूक्रेन से जारी संघर्ष विकासशील देशों को प्रभावित कर रहा है। साथ ही साथ सवाल केवल भारत से क्यों? जबकि यूरोपीय देश भी रूस से गैस का आयात कर रहे हैं। अगर भारत रूस से तेल खरीद कर युध्द के लिए फंडिंग कर रहा है तो क्या यूरोपीय देश गैस को खरीद कर फंडिंग नहीं कर रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: foreign Minister, Russia, Import, Crude Oil

Courtesy: Jagran

Bilawal Bhutto

फ़ोटो: BBC

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त को यासीन मलिक की रिहाई के लिए लिखा पत्र

पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट को पत्र लिखकर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारतीय जेल से रिहा कराने की मांग की है। भुट्टो ने उच्चायुक्त से आग्रह किया कि वे भारत से यासीन मलिक को सभी निराधार आरोपों से बरी करने और जेल से तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने को कहें, ताकि वह अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकें। 

बुध, 25 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, foreign Minister, Yasin Malik, UN

Courtesy: Amar ujala

Putin

फ़ोटो: Alarabiya

रूसी विदेश मंत्री की यहूदियों के खिलाफ टिप्पणी पर व्लादिमीर पुतिन को इजरायल से मांगनी पड़ी माफी

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के यहूदियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी पर अब राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से माफी मांगनी पड़ी है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव के जर्मन तानाशाह एडोल्‍फ हिटलर के अंदर 'यहूदी खून' बताए जाने पर इजरायल बुरी तरह से भड़क गया था।  रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने फोन पर इजरायल के पीएम से माफी मांगी जिसे बेनेट ने स्‍वीकार कर लिया।

शुक्र, 06 मई 2022 - 01:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vladimir Putin, Russia, Israel, foreign Minister

Courtesy: Hindustan

Antony Blinken

फ़ोटो: India Today

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- भारत-अमेरिका के बीच बढ़ रहा है रणनीतिक तालमेल

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सीनेट विनियोग समिति में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच का जो संबंध है वो दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंध है और मूलभूत साझेदारियों में से एक होने की क्षमता है, जिसे हम अगले दशकों में आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है और निश्चित रूप से चीन इसका एक बड़ा कारण है।

 

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 03:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, foreign Minister, Foreign Ministry

Courtesy: Amar ujala

S Jayshankar, Sheikh Haseena

फ़ोटो: NDTV

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की उपयोग के लिए चटगांव बन्दरगाह की पेशकश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अप्रैल 28 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की, जिन्होंने दोनों पड़ोसियों के बीच संपर्क के महत्व को रेखांकित करते हुए भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और त्रिपुरा के लिए अपने देश के चटगांव बंदरगाह के इस्तेमाल की पेशकश की। परस्पर लाभ के लिए संपर्क बढ़ाने की जरूरत है, और बांग्लादेश के दक्षिणपूर्वी चटगांव बंदरगाह का उपयोग करने में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को विशेष रूप से फायदा होगा।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 09:01 AM / by Pranjal Pandey

Tags: S Jayshankar, foreign Minister, Sheikh Haseena

Courtesy: Jagran