फ़ोटो: Al Jazeera
यूक्रेन पर रूसी बमवर्षा पर बोला भारत -"युद्ध का फैलना किसी के हित में नहीं है"
अक्टूबर 10 की सुबह यूक्रेन पर हुई रूसी बमवर्षा को लेकर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया है। बागची ने कहा, युद्ध का फैलना किसी के भी हित में नहीं है और सभी पक्षों को शत्रुता त्याग कर तत्काल कूटनीति एवं संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। बता दें कि इस हवाई हमले के बाद यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित किया गया है।
Tags: russia ukraine war, air attack, Foreign Ministry, air alert
Courtesy: Live hindustan
फोटो: News and Media Website
फिल्म काली के पोस्टर विवाद पर आया विदेश मंत्रालय का बयान
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर विवाद पर अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जुलाई सात को बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ओटावा में हमारे उच्चायोग ने बयान दिए है। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी बयान जारी कर माफी मांगी है। वहीं फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई पर हुई एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि ये घरेलू मामला है। भोपाल पुलिस ने लीना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है।
Tags: Movie Kaali, Kaali Poster, Foreign Ministry
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Dawn
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर जताई नाराजगी
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्तानी विदेश विभाग ने हर बार की तरह इस बार भी बयान जारी कर भारत के फैसले की निंदा की है। बयान में दावा किया गया है कि जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 'विवादित' क्षेत्र है। पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा कि भारत का यह कदम जम्मू और कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय वैधता की तलाश करने के लिए डिजाइन किया गया है… read-more
Tags: Pak, J&K, Foreign Ministry, G20 Summit
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: the print
लंदन जाने के लिए राहुल गांधी ने नहीं ली थी परमिशन, कांग्रेस नेता ने कहा कोई जरूरत नहीं
सरकारी प्रोटोकॉल के हिसाब से भारत में किसी भी सांसद को विदेश यात्रा पर जाने से पहले मंत्रालय से इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन हाल ही में विदेश यात्रा पर लंदन गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब इस मामले पर घिर गए है। दरअसल राहुल गांधी बिना इजाजत के विदेश गए हैं और कांग्रेस पार्टी ने उनके इस कृत्य को सही ठहराया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ऐसी किसी इजाजत लेने की जरूरत होती ही नहीं है।
Tags: Rahul Gandhi, Foreign Ministry, Randeep Singh Surjewala
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: DNA India
पेंगोंग झील पर बन रहे दूसरे पुल को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
भारत चीन सीमा पर विवादित जगह पेंगोंग लेकर पर चीन ने दूसरे पुल का निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले को लेकर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उसके कब्जे में है और भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखता है।" विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस मामले पर रक्षा मंत्रालय बेहतर टिप्पणी कर सकता है।
Tags: pengong lake, China India border, Foreign Ministry
Courtesy: Zee News
फोटो: Sunday Guardian
इस्लामिक सहयोग संगठन के बयान पर गुर्राया भारत, कहा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
जम्मू कश्मीर में परिसीमन पर इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा की गई टिप्पणी की भारत ने मई 16 को आलोचना करते हुए सांप्रदायिक एजेंडा चलाने से बचने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संगठन भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कर रहा है, जिसे भारत खारिज करता है। जम्मू कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट अंग रहा है। इसमें किसी की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।
Tags: jammu kashmir, Foreign Ministry, arindam bagchi
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: India Today
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- भारत-अमेरिका के बीच बढ़ रहा है रणनीतिक तालमेल
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सीनेट विनियोग समिति में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच का जो संबंध है वो दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंध है और मूलभूत साझेदारियों में से एक होने की क्षमता है, जिसे हम अगले दशकों में आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है और निश्चित रूप से चीन इसका एक बड़ा कारण है।
Tags: America, foreign Minister, Foreign Ministry
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Scroll.in
युद्ध के बीच जैसे भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, ऐसा किसी देश ने नहीं किया: विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच भारत ने जैसे अपने नागरिकों को निकाला है ,ऐसा किसी भी देश ने नहीं किया। वहीं युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए, तभी युद्ध को विराम लगेगा और रास्ता निकलेगा।
Tags: Dr S Jaishankar, Foreign Ministry, Ukraine-Russia, Ganga
Courtesy: NDTV
फोटो: Deccan Herald
युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री की भारत यात्रा आज से शुरू
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद मार्च 31 को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद पर चर्चा होगी। भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार के लिए भुगतान व्यवस्था को रुपये रूबल में करने, भारत सैन्य हार्डवेयर की समय पर आपूर्ति को लेकर चर्चा होगी। संभावना है कि अप्रैल एक को सर्गेई भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करें।
Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, Foreign Ministry, Dr S Jaishankar
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: India Today
युक्रेन में चले रहे रेस्क्यू अभियान को देख लोगों ने किया सुषमा स्वराज को याद, ट्विटर पर किया ट्वीट हो रहा वायरल
युक्रेन में फंसे लोगों की वापसी के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ लॉन्च किया है। इस रेस्क्यू अभियान को देखकर लोगों को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की याद आ गई। अपने कार्यकाल में ऐसे मुसीबत के वक्त सुषमा जी द्वारा की गई मदद और उनके जज्बे को लोग भूले नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके पुराने ट्वीट्स को शेयर कर लोग उन्हें याद कर रहे है की कैसे उन्होंने… read-more
Tags: sushma swaraj, Foreign Ministry, operation ganga, Ukraine-Russia, Indian Embassy
Courtesy: Navbharat Times