UP Forest Guard

फोटो: DNA India

यूपी वन विभाग में 701 पदों पर निकली नौकरी, वेबसाइट से करें आवेदन

यूपी के वन विभाग में वन रक्षक (वन दरोगा) पद पर नौकरियां निकली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के संबंध मे नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के जरिए कुल 701 पदों को भरा जाएगा। पीईटी परीक्षा में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अक्बूटर 17 से नवंबर छह तक आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएन की डिग्री होना आवश्यक है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: UPPSC, Forest Department, recruitment, Vacancy.

Courtesy: Zee News

Wood smuggling

फ़ोटो: Indiatv.in

नदी में बहाकर कर रहे थे सागवान की चोटी, पुष्पा फिल्म के तर्ज पर हुआ जुर्म: एमपी

एमपी के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में बरमान वैन परिक्षेत्र की आलनपुर बीट से फिल्मी स्टाइल में चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल सागवान की लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्करों ने पुष्पा फिल्म के तर्ज पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तस्करी के लिए बारांझ नदी का रास्ता चुना। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के चलते नदी में बह रही 52 नग सागवान लड़की को ज़ब्त करके 4 तस्करों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Smuggling, Pushpa: the rise, Forest Department

Courtesy: Indiatv

Forest Department Nod To Delhi Metro To Remove Over 3000 Trees

फोटो: Live Law

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के लिए काटे या हटाए जाएंगे 3,000 से अधिक पेड़

जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक दिल्ली मेट्रो की फेज 4 लाइन के लिए 3,000 से अधिक पेड़ हटाए या काटे जाएंगे। इस खंड में मेट्रो 29.26 किमी की दूरी तय करेगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे। वन विभाग ने DMRC को उत्तर वन प्रभाग में 2,940 और दक्षिण वन प्रभाग में 450 पेड़ों को गिराने या प्रत्यारोपित करने की अनुमति दी है। दिल्ली पेड़ संरक्षण अधिनियम, 1994 के तहत उप वन संरक्षक (उत्तर) द्वारा अनुमति जारी की गई है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Forest Department, Delhi Metro, Trees

Courtesy: News 18

IFS Officer Suicide

फोटो: latestly

भारतीय वन सेवा सेवानिवृत्त अधिकारी का मिला शव, पुलिस को खुदकुशी का शक

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विशालखंड इलाके में फरवरी 25 को भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त 67 वर्षीय एक अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि देखने में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है साथ ही कहा कि पूर्व अधिकारी का शव उनके बाथरूम से मिला जहां उनके नाम पर पंजीकृत एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई है। पुलिस मामले… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 03:00 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Forest Department, Uttar Pradesh, Crime

Courtesy: theprinthindi

Fox

फोटो: Puppy Leaks

पिल्ला समझकर खरीदा था जिसे, निकला खूंखार जानवर

पेरू के कोमस शहर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। वहां एक परिवार ने हस्की नस्ल का पिल्ला 13 डॉलर में खरीदा। जैसे ही पिल्ला बड़ा हुआ तो उसने पड़ोसियों के मुर्गी-मुर्गे मारने शुरू कर दिये। परिवार वालो ने उससे परेशान होकर वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग ने बताया कि यह कुत्ता नही बल्कि एक लोमड़ी है। यह सुनकर घर वाले हैरान रह गए। गनीमत यह रही कि उसने किसी परिवार वाले को नुकसान नही पहुंचाया।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: dog, Fox, Forest Department, Peru

Courtesy: Zee News

Forest guards

फोटो: Patrika

दिल्ली सरकार ने वन विभाग कर्मचारियों के लिए लागू की खाकी वर्दी

दिल्ली सरकार ने वन्यजीव एवं वन विभाग के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। जिससे वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों को पहचान मिल सकेगी। दरअसल, कोई वर्दी या बैज ना होने के कारण वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों को अपनी पहचान सुनिश्चित करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा सितंबर 23 से वन विभाग के कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू की गई है।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Forest Department, Delhi Government, dress code, Government Employees

Courtesy: Navbharat Times

Python

फोटो: Kalinga TV

मछली पकड़ने के जाल से पकड़ा सात फीट लंबा अजगर

ओडिशा के कालाहांडी जिले के गोलामुंडा में गंगा सागर तालाब के पास वन विभाग की टीम ने जुलाई 3 को मछली पकड़ने वाले जाल से सात फीट लंबे अजगर को पकड़ा है। ग्रामीणों ने अजगर देखने के बाद तुरंत वन विभाग की टीम से संपर्क किया, जिसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आए अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 05:26 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Odisha, Python, Forest Department, environment

Courtesy: Live Hindustan

Villagers Consumed Tiger meat

फोटो: Wikipedia

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ का मांस खाने के मामले में पुलिस तेजी से कर रही जाँच

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले साल दिसंबर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के एक बाघ को मार कर उसकी खाल और शरीर के अन्य अंग को अवैध तरीके से बेचने का मामला सामने आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें संदेह है कि ग्रामीणों द्वारा बाघ का मांस भी खाया गया है। पुलिस और वन विभाग द्वारा मार्च 12 को एक संयुक्त ‘डिकॉय’ ऑपरेशन के बाद बाघ के अवैध कारोबार में पुलिस के 2 सहायक उप-निरीक्षक, 5 कांस्टेबल, 3 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एक स्कूल … read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 07:41 PM / by Shruti

Tags: Tiger Reserve of India, Chattisgarh, Forest Department, Tiger Meat

Courtesy: The Print News

Chandigarh Forest Department

फोटोः Vacancy

चंडीगड़ वन विभाग भर्ती 2020: फॉरेस्ट गॉर्ड और फॉरेस्टर के पदों के लिए करें आवेदन

चंडीगढ़ वन विभाग ने फॉरेस्ट गॉर्ड और फ़ॉरेस्टर पदों के लिए भर्तियां निकाल दी हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया सितम्बर 29 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती कुल 20 पदों के लिए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fwdchd.in पर जा सकते है। आवेदन करने की आखिरी तिथि अक्टूबर 20 है। उम्मदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा और इस परीक्षा में… read-more

बुध, 30 सितंबर 2020 - 12:42 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Forest Department, Forest Ranger, Forest Ranger Recruitment, Forester

Courtesy: PATRIKA NEWS