plant trees

फोटो: Dhaka Tribune

अदालत ने किसान को दी 1000 पौधे लगाने की सजा : महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की एक अदालत ने सातारा जिले के नंदगांव निवासी और किसान सुभाष रामराव पाटिल को एक हजार पौधे लगाने की सजा दी है। किसान द्वारा जलाई गई पराली के कारण जंगल के 1622 पेड़ों में आग लग गई थी। ऐसे में किसान को ना अब सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उसकी देखभाल भी करनी होगी। किसान को अदालत ने पौधों की देखभाग की रिपोर्ट वनविभाग को सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

रवि, 22 मई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Farmers, Parali, Forest Fire

Courtesy: News 18 Hindi

Sariska tiger reserve

फोटो: Zee News

कई किलोमीटर में फैले सरिस्का में लगी आग, जानवर हो रहे बेकाबू

मार्च 28 की देर रात राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण के पृथ्वीपुरा-बालेटा गांव के घने जंगलों में आग लग गई। इस आग की रफ्तार बेहद तेज है जिसके चलते कई किलोमीटर के जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की फायर ब्रिगेड टीम ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया। वहीं बची हुई आग बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 09:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sariska, Fire, Rajasthan, Forest Fire

Courtesy: AajTak News

Forest fire

फ़ोटो: Getty images

मशहूर "जुकोऊ घाटी" आई आग की चपेट में, वायुसेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मणीपुर व नागालैंड की सीमा पर स्थित मशहूर घाटी "जुकोऊ घाटी" भीषण आग की चपेट में आ चुकी है व भारतीय वायुसेना ने अपने विशेष विमानों की मदद से इस भीषण आग पर काबू पाने का रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। वहीं,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्य के मुख्यमंत्री से बात करके हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया है। भारतीय सेना C-130J हरक्यूलिस विमान द्वारा 9 टन सामान के साथ एनडीआरएफ के 48 जवानों को गुवाहाटी से नागालैंड के शहर दीमापुर भेज दिया गया… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 12:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Forest Fire, NDRF, RESCUE OPERATION

Courtesy: Aajtak news