फोटो: India TV News
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने बांद्रा पुलिस में दर्ज करवाया गाली-गलौज का मामला
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने अपने पति के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कांबली पर IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कांबली की पत्नी ने आरोप ने लगाते हुए कहा है कि विनोद कांबली ने नशे की हालत में उन्हें कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारा, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
Tags: former Indian cricketer, vinod kambli, beating, Wife, FIR Registered
Courtesy: ABP Live
फोटो: TV9 Bharatvarsh
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली जमानत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस शराब के नशे में गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि गिरफ्तार किए जाने के कुछ देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया। उनके खिलाफ सोसाइटी में रहने वाला एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि विनोद कांबली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279,336,427 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
Tags: former Indian cricketer, arrested, Mumbai Police
Courtesy: NDTV India