Dr altamash

फ़ोटो: live hindustan

देश के प्रख्यात डॉक्टर अल्तमश रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी के आरोप में गिरफ्तार

देश के प्रख्यात डॉक्टर अल्तमश को गाजियाबाद पुलिस और अपराध शाखा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन ड्रग की कालाबाज़ारी के आरोप में उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक़्त बरामद किये गए सामान में पुलिस को 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन, दो अक्टेमरा इंजेक्शन व 36 लाख दस हजार रुपये नकद और एक लग्जरी कार भी मिली है। बता दें कि डॉक्टर अल्तमश लम्बे समय तक दिल्ली एम्स में अपनी सेवाएं दे चुकें है। 

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 05:04 PM / by आकाश तिवारी

Tags: REMDESIVIR, dr altamash, Fraud, consignment

Courtesy: Live hindustan

Remdesivir injection

फ़ोटो: Indiatv.in

मेरठ: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले दो वार्ड बॉय गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले दो वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह लोग मरीजों की जरूरत का फायदा उठाकर उन्हें औने पौने दाम में इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस ने कालाबाज़ारी के आरोप में वार्ड बॉय के साथ 4 बाउंसर को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि वार्ड बॉय ने एक इंजेक्शन की कीमत 25000 रुपये मांगी थी।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 03:53 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Meerut, REMDESIVIR, Fraud

Courtesy: Aajtak News

Subramanian swamy

फ़ोटो: Indiatv.in

ईवीएम मशीन एक होलसेल फ्रॉड है: सुब्रमण्यम स्वामी

भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी से हटकर ईवीएम मशीन का विरोध करना शुरू कर दिया है। ईवीएम मशीन के विरोध में स्वामी ने कहा कि ये इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन नहीं बल्कि एक होलसेल फ्रॉड है। गौरतलब है कि असम में भाजपा विधायक की कार से हाल ही में ईवीएम मशीन जब्त की गई थी, जिसके बाद से ही ईवीएम को लेकर यह सियासत शुरू हो गई है। वहीं, स्वामी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने तंज़ कसा है और साथ में विरोध… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Subramanian Swamy, evm, Fraud

Courtesy: Outlook hindi

Instagram

फोटो: Unsplash

इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम

इंस्टाग्राम में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रहीं हैं। आम यूजर्स से लेकर इंफ्लुएंसर और सेलेब्रिटीज़ भी इसका शिकार हो रहें हैं। ब्रांड प्रमोट करने के लिए इंफ्लुएंसर को फसाया जाता है व फर्जी लिंक भेजकर उनकी इंस्टाग्राम लॉगिन आईडी और पासवर्ड हासिल करने के बाद उनकी पर्सनल डिटेल्स जैसे बैंकिंग डिटेल्स, एड्रेस, फोन नम्बर आदि जानकर उन्हें धमकी दी जाती है। साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और अपनी आईडी… read-more

गुरु, 25 मार्च 2021 - 09:27 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cyber Crime, Fraud, Instagram

Courtesy: ABP live

Fake Smartphone

फोटो: Kultejas

इस ऐप से असली और नकली स्मार्टफोन की करें पहचान

ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में फर्जीवाड़ा भी बड़े पैमाने पर फ़ैल रहा है। ऐसे में अगर आप भी मोबाइल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Smart Consumer ऐप से नकली और असली स्मार्टफोन का अंतर और पहचान बस एक क्लिक से कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर आप अपने स्मार्टफोन का QR नंबर दर्ज करके प्रोडक्ट की मैनुफैक्चरिंग डिटेल प्राप्त कर पाएंगे। जिससे असली और नकली प्रोडक्ट की पहचान हो जाएगी। हमेशा https से शुरू होने वाले लिंक्स से ही खरीदारी करें।

बुध, 24 मार्च 2021 - 10:14 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Smartphone, smart consumer, Fraud, fake products

Courtesy: Jagran News

Online Scam

फ़ोटो: Getty Images

लिंक भेजकर खाते से पैसे निकालते थे ठग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के पॉइंट का करते थे इस्तेमाल

दिल्ली के मालवीय नगर से एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है जिसमें मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही एकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। इस मामले का खुलासा एक एडवोकेट की शिकायत के बाद हुआ जहां पुलिस ने बताया कि आरोपी ठग लोगों के मोबाइल पर मैसेज के साथ एक लिंक भेजता था जिसे क्लिक करते ही ई-खाता खाली हो जाता था। शिकायत के बाद दक्षिणी दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है जिसने जुर्म कबूल लिया है।

बुध, 03 मार्च 2021 - 11:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi Police, Fraud, Online

Courtesy: Aajtak News

फ्रॉड

फोटोः mumbai mirror, सांकेतिक चित्र

18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने अक्टूबर 29 को 18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी सुकरेती गुप्ता पिछले 18 साल से पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी। सुकरेती पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके एक व्यक्ति का 1.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप था। उसके खिलाफ साल 2002 में लिखित रूप में शिकायत दर्ज हुई थी और सबूत और गवाहों के आधार पर नवंबर 2006 में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था ,उसके बाद से वह फरार थी।     

शुक्र, 30 अक्टूबर 2020 - 02:11 PM / by vikas prakash

Tags: Fraud, Crime Branch, J&K Police

Courtesy: Ndtv Hindi

Cheated women

फ़ोटो: Aajtak

लालच: गरीबी का फायदा उठाकर 3000 रुपये में रख लिया नवजात शिशु

बिहार के खगड़िया जिले में चंडिका सिंह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रहे थे पर, एक बिचौलिया उन्हें अपनी बातों में फंसाकर  डॉ एन बानों के पास ले गया। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद डॉ ने दंपत्ति से 7000 रूपये मांगे, पैसे न मिलने पर 3000 रुपये देकर और कागज़ में अंगूठा लगवाकर एक बच्चे को अपने पास रख लिया। पुलिस ने इस मामले में दंपत्ति की कोई मदद नहीं की। जब मामला ज़ोर पकड़ने लगा तब डॉक्टर ने दम्पत्ति को बच्चा लौटाया।

गुरु, 01 अक्टूबर 2020 - 06:44 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar, doctor, Fraud

Courtesy: Aajtak news

Shehbaaz Sharif

फ़ोटो: Indian express

नवाज़ शरीफ़ के भाई शाहबाज शरीफ़ पर 7 अरब रुपये के धन शोधन का मामला दर्ज

पाकिस्तान के दिग्गज नेता और 2008 से 2011 तक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के छोटे भाई शाहबाज़ शरीफ़ पर 7 अरब रुपये के धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामलें की जानकारी प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार शहजाद अकबर ने स्थानीय अखबार को दी है। अकबर ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने दर्ज किया है जिसकी कार्यवाही लाहौर एनएबी अदालत में होनी है।

शुक्र, 25 सितंबर 2020 - 11:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nawaz Sharif, Pakistan, Fraud

Courtesy: Amar ujala

deepak

फोटोः Twitter

उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव दीपक सिंघल के खिलाफ धोखाघड़ी का मामला सामने आया

दिल्ली पुलिस की आर्थिक ब्राँच ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव दीपक सिंघल और उनके बेटे पर ढाई करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले शिकायतकर्ता संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंघल ने उत्तर प्रदेश के कई इलाको में कागज सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए थे। संजय ने पुलिस से आग्रह किया है कि वो इस धोखाधड़ी मामले की जाँच करें।

मंगल, 15 सितंबर 2020 - 04:35 PM / by vikas prakash

Tags: deepak singhal, Fraud, Delhi Police

Courtesy: NDtv Hindi