Novak Jokovic

फोटो: THE GUARDIAN

फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हासिल की जीत

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल में जीत हासिल की है। उन्होंने जून 13 को हुए फाइनल में स्टेफनोस को हराकर करियर का 19वा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने यह मुकाबला 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से जीता है। नोवाक का यह दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है। वे 52 साल में दो-दो बार चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।

सोम, 14 जून 2021 - 10:22 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: TENNIS, Novak Djokovic, French Open 2021, winner

Courtesy: Jansatta

French Open

फोटो: TIMES OF INDIA

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नडाल को हराकर बनाया इतिहास

नोवाक जोकोविच ने जून 11 को सेमीफाइनल में चैंपियन राफेल नडाल को शिकस्त देकर फ्रेंच ओपन 2021 में इतिहास बना दिया है। जोकोविच 13 बार  फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल को सेमीफाइनल में हराने वाले प्रथम खिलाड़ी बन चुके हैं। जोकोविच ने नडाल को 3-6, 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से हराकर जीत हासिल की। जोकोविच और नडाल के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। 

शनि, 12 जून 2021 - 01:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: TENNIS, French Open 2021, Novak Djokovic, semifinal

Courtesy: Dainik Bhaskar

NADAL

फोटो: ABC NEWS

14वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

राफेल नडाल फ़्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने 10वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी है। उनको अगला मुकाबला नोवाक जोकोविच के साथ खेलना है। जोकोविच ने माटेओ बेरेतिनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन का दूसरा सेमीफाइनल स्टेफानोस सिटसिपास और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जाएगा।  

गुरु, 10 जून 2021 - 10:15 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: French Open 2021, Rafael Nadal, Novak Djokovic, semifinal

Courtesy: Aaj Tak

Roger Federer

फोटो: Sky Sports

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुँचे रोजर फेडरर

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में अपने प्रतिद्वंदी डोमिनिक कोपफर को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश करने का रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे पायदान पर नोवाक जोकोविच (54) और तीसरे पर राफेल नडाल (50)  हैं। बीस बार ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में नौवें रैंकिंग वाले मैटियो बेरेटनी का सामना करेंगे।

रवि, 06 जून 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Roger Federer, French Open 2021, TENNIS, sports

Courtesy: Navbharat Times

Naomi Osaka

Indian Express

टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से वापस लिया नाम

स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया, उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य के कारण मीडिया से बात ना करने को लेकर ये फैसला लिया है। इससे पहले फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद नाओमी ओसामा प्रेस कांफ्रेंस में सम्मिलित नहीं हुई थीं। जिसके बाद उन पर 15000 डॉलर के जुर्माने के साथ आगे से ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई थी।

मंगल, 01 जून 2021 - 06:02 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Naomi Osaka, French Open 2021, TENNIS, sports

Courtesy: India TV

Naomi Osaka

फोटो: Yahoo Sport Australia

प्रेस कांफ्रेंस में शामिल ना होने पर नाओमी ओसाका पर लगा 15000 डॉलर का जुर्माना

जापान की टेनिस स्टार और दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका फ्रेंच ओपन में जीत के बाद अपने वादे के मुताबिक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुईं I इसके बाद रेफरी ने उन पर 15000 डॉलर का जुर्माना लगाया और आगे से ऐसा ना करने की हिदायत भी दी I नाओमी ओसाका ने इससे पहले ही कहा था की वो फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियकर्मियों से बात नहीं करेंगी I

सोम, 31 मई 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: French Open 2021, Naomi Osaka, TENNIS, press conference, sports

Courtesy: zee News