Zika Virous

फोटो: Times Now News

यूपी में जीका वायरस के 16 नए मामलों के साथ वायरल संक्रमण की संख्या 100 के पार

कानपुर में नवंबर 10 को 16 नए मामले आने के साथ उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के मामलों की कुल संख्या 106 पहुंच गई है। वायरस से ताजा संक्रमित लोगों में सात महिलाएं और नौ पुरुष हैं। इनमें दो महिलाएं गर्भवती हैं और उन्हें जीका संक्रमण के केंद्र कानपुर के चकेरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नेपाल सिंह के अनुसार, डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जिसमे उनके बच्चे स्वस्थ स्थिति में हैं।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: zika virus in up, viral infection, fresh cases

Courtesy: India TV