फोटो: News Medical
गर्भावस्था के दौरान बवासीर खतरा हो सकता है गंभीर, फाइबर युक्त भोजन से रहें स्वस्थ
गर्भावस्था के दौरान बवासीर एक सामान्य घटना है, खासकर उन महिलाओं में जो अपनी तीसरी तिमाही में हैं। बता दें 25% से 35% गर्भवती महिलाओं को बवासीर हो जाता है। असामान्य सूजन और गांठ की समस्या से खुजली व मल त्यागने के दौरान दर्द की शिकायत होती है। गर्भ के दौरान फल, सब्जी और अनाज का सेवन कर सकती हैं। फाइबर युक्त भोजन कब्ज से निजात दिलाता है और स्टूल को सॉफ्ट रखता है। इससे पाइल्स होने का खतरा कम होता है।
Tags: pregnancy, Piles, Fiber, Fruits
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: HealthLine
ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए खाये ये फल, दूर होंगी कई बीमारियां
कोरोना महामारी के बीच ऑक्सिजन की कमी होने से कइयो ने अपनी जान गँवा दीं। अगर आप अपने खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए कोई डाइट प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपके भोजन में 80 प्रतिशत अल्कलाइन से भरपूर खाद्य पदार्थ हों। यह आपके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में बहुत मदद करेंगे। इनमें नाशपाती, पपीता, कीवी, का सेवन से ऑक्सिजन की कमी को दूर किया जा सकता है।
Tags: oxygen, Health, Fruits, watermelon
Courtesy: Zee News
फोटो: Hindustan Times
हाई बीपी के मरीजों को करना चाहिए खास फलों का सेवन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में फलों का सेवन करना चाहिए जिससे उनका बीपी कंट्रोल में रहता है। बीपी कंट्रोल में करने के लिए केला खाना चाहिए। इसके सेवन से स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी एंटी ऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स युक्त होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करती है। ये इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। बीटा कैरोटीन और फाइबर युक्त आम भी ब्लड प्रेशर से राहत देने में मददगार है।
Tags: high bp, Blood Pressure, high blood pressure, Fruits
Courtesy: Zee News
फोटो: Healthline
वजन कम करने के लिए इन फलों से बनाएं दूरी
डाइट में रोज फल और सब्जियों को शामिल करने से हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को सेव, जामुन, अंगूर, रसबैरी, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आम, खरबूजा, अनानास जैसे फलों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर काफी मात्रा में होती है। इन फलों के अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
Tags: health care, Fruits, weight, Weight Loss
Courtesy: AajTak News
फोटो: IndiaTV News
गर्मियों में जरुर खाएं जामुन, मिलते हैं कई लाभ
गर्मियों के मौसम में जामुन खाने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। पसीने के कारण शरीर से निकलने वाले पानी की कमी को भी जामुन पूरा करता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और बी युक्त जामुन में कैलोरी काफी कम होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को जामुन खाना चाहिए। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, जिससे इंफेक्शन, मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
Tags: health care, Fruits, summer tips, jamun
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Gold Lining Girl
हाई बीपी के मरीज खाएं ये फल
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है ताकि वो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की परेशानी से बच सकें। मैग्नीशियम और पोटेशियम युक्त किवी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। तरबूज में अमीनो एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर सामान्य रखता है। स्ट्रॉबेरी, केला, शकरकंद जैसे फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Tags: high blood pressure, Blood Pressure, Fruits
Courtesy: NDTV News
फोटो: Comprehensive Urologic Care
इन फलों को डाइट में जरुर शामिल करें पथरी के मरीज
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण पथरी की समस्या होना आजकल काफी आम हो गया है। इस बीमारी में तरबूज, खरबूज, नारियल पानी, खीरा जैसे फलों का सेवन जरुर करना चाहिए जो पानी का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके अलावा संतरा, नींबू, अंगूर जैसे सिट्रिक फल भी डाइट में शामिल करने चाहिए। जामुन और किवी जैसे कैल्शियम बढ़ाने वाले फल भी जरुर खाने चाहिए। मगर अनार, ड्राईफ्रूट्स, शकरकंदी, अमरूद, टमाटर, का सेवन नहीं करना चाहिए।
Tags: Kidney Stone, health care, Fruits
Courtesy: ABP Live
फोटो: Mymed.com
शुगर को कण्ट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
शुगर की समस्या होने पर गला सूखना या बार-बार प्यास लगना, वज़न का अचानक से ज़्यादा बढ़ना या कम होना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, थकान, सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। शुगर की समस्या होने पर रोज़ाना आंवला, पपीता, खरबूजा, अमरूद, जामुन, नींबू और संतरे का सेवन करें। सब्जियों में भिंडी, खीरा, शिमला मिर्च, गाजर, ब्रोकोली, शलगम, ककड़ी, कद्दू, सरसों का साग, बंदगोभी, फूलगोभी, मूली, टमाटर और करेले का सेवन करने से शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है।
Tags: SUGAR LEVEL, vegetables, Fruits
Courtesy: Newstrack
फोटो: Wallpaper Flare
शरीर से बैड कॉलेस्ट्रल कम करने में लाभकारी है ये फल
शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए नाशपाती, सेब, पपीता, नींबू और अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल नहीं जमता है। नाशपाती में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है। पपीता भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर युक्त होता है। नींबू और अंगूर भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं। नियमित रुप से इनके सेवन से बैड कॉलेस्ट्रोल कम होता है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
Tags: cholesterol, Fruits, health care, healthy diet
Courtesy: Zee News
फोटो: All About Japan
जापान: दुनिया का सबसे महंगा आम है 'ताईयो नो तामागो'
जापान का ताईयो नो तामागो नाम का आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम दुकानों पर नहीं बल्कि नीलामी के बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलता है। 2017 में दो आमों को 2 लाख 72 हजार रुपए में बेचा गया था। यह आम स्वाद में बेहद मीठा होता है और इसमें अनानास और नारियल का भी हल्का स्वाद होता है। भारत में मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक किसान ने भी इन आमों को उगाया है।
Tags: Mangoes, Japan, Auction, Fruits
Courtesy: News18