Reliance takover

फोटो: Public Drop

Reliance ने फ्यूचर रिटेल के 200 स्टोर्स को किया टेकओवर

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किशोर बियानी के नेतृत्व वाली फ्यूचर रिटेल के 200 स्टोर्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। फ्यूचर ग्रुप के उन रिटेल स्टोर्स पर अब रिलायंस रिटेल की बॉंडिंग की जाएगी। फ्यूचर रिटेल स्टोर्स के कर्मचारियों को नौकरी का ऑफर भी दिया है। इसके अलावा फ्चूयर रिटेल के कर्मियों को रिलायंस रिटेल के पेरोल पर भी रखा जा रहा है। फ्यूचर रिटेल को दिवालिया होने से बचाने के लिए रिलायंस ने एक बड़ा कदम उठाया है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Reliance Industries, Big Bazaar, Future Group, rebranding

Courtesy: NDTV India

Kishore Biyani

फोटोः Deccan Herald

जल्द फाइनल हो सकती है रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की डील, सेबी की मंज़ूरी का इंतज़ार

अमेज़ॉन और फ्यूचर ग्रुप में विवाद के चलते फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज की डील जल्द पूरी हो सकती है। फ्यूचर ग्रुप के फाउंडर और सीईओ ने कहा कि सेबी (SEBI) के अनुमती मिलते ही यह डील दो महीनो के भीतर पूरी हो सकती है। इस डील के तहत बियानी अपना रिटेल बिसनेस रिलायंस इंडस्ट्रीज को 24,713 करोड़ में बेचेंगे। इस डील से अमेज़ॉन ने आपत्ति जताई है जिसकी सुनवाई अभी चल रही है।  

बुध, 06 जनवरी 2021 - 12:06 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Future Group, Future Retail, Reliance Industries, Amazon

Courtesy: DAINIK BHASKAR