ISRO Rrocket Booster Gaganyaan

फोटो: Bhaskaras Sets

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए किया मानव-रेटेड रॉकेट बूस्टर का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मई 13 को गगनयान मिशन के लिए ठोस ईंधन से चलने वाले रॉकेट बूस्टर इंजन का स्थैतिक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। परीक्षण फायरिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में की गई। यह बूस्टर इंजन जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल MkIII (GSLV Mk III) रॉकेट का एक हिस्सा है, जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले… read-more

शनि, 14 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ISRO, rocket booster, Gaganyaan, Satish Dhawan Space Centre

Courtesy: Amar Ujala News

ISRO Gaganyaan Mission

फोटो: DNA India

गगनयान मिशन की डेडलाइन को देखते हुए इसरो में किए गए कुछ बड़े बदलाव

इस वर्ष के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले मानव रहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण करेगा, मगर मिशन में हो रही देरी के कारण इसरो ने मिशन की संख्या को 16 से घटाकर पांच कर दिया है ताकि इसे समय पर भेजा जा सके। इसके तहत पृथ्वी पर निगरानी रखने वाले दो सैटेलाइट, एक नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस मिशन में दो सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए नए लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: ISRO, satellites, ISRO Mission, Satellite Mission, Gaganyaan

Courtesy: News 18 Hindi

Gaganyaan Mission

फोटो: Mint

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी करेगी भारत के गगनयान मिशन में सहयोग

भारत के गगनयान मिशन में कोकोस किलिंग द्वीप से डेटा रिले उपसर्ग की निगरानी करने में ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी भारत का सहयोग करेगी। सितम्बर 13 को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया अंतरिक्ष एजेंसी के उप प्रमुख एंथनी मर्फेट ने यह बात कही है। बता दें कि भारत के गगनयान अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य तीन भारतीयों को पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जाना है। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mars Space Mission, Gaganyaan, ISRO, India - Australia Relations

Courtesy: Hindustan

Space Training

फोटो: Space.com

रूस में सभी अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग पूरी, अगले साल उड़ान भरने को तैयार गगनयान

भारत के चार अंतरिक्ष यात्रियों का गगनयान कार्यक्रम के तहत रूस में चल रहा प्रक्षिक्षण पूरा होने वाला है, इसके बाद इन सभी यात्रियों को गगनयान के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस शुरुआती दौर के प्रशिक्षण में सभी अंतरिक्ष यात्रियों को कैसे अंतरिक्ष यान में जिंदा रहना है ये सिखाया गया है। मिशन गगनयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास परियोजनाओं में से एक भारत का मानव युक्त अंतरिक्षयान है। इस परियोजना की लागत करीब 10,000 करोड़ रुपये है। 

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:20 PM / by Shruti

Tags: ISRO, Astronaut, Space Training, Gaganyaan, India