Burj Khalifa

फोटोः samarsaleel.com

बुर्ज खलीफा ने दी खास अंदाज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

हर वर्ष पूरे विश्व में अक्टूबर 2 यानि गांधी जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इस बार बुर्ज खलीफा ने अलग प्रकार महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर यूएई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आई। साथ ही बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि "खुद वो बदलाव बनो जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं… read-more

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Burj Khalifa, Gandhi jayanti, Mahatma Gandhi, honour

Courtesy: abplive

Jacqueline Fernandez

फोटो: Instagram

गांधी जयंती के अवसर पर जैकलिन फर्नांडीज ने की मुंबई बीच की सफाई

गांधी जयंती के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने मुंबई में समुद्र तट की सफाई की है। अभिनेत्री ने गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन के चार वर्ष पूरे होने पर योलो फाउंडेशन के तहत समुद्र तटों को साफ करने का मिशन शुरू किया है। जैकलीन ने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए कई फोटो शेयर कर कैप्शन में लोगों से समुद्र तट की सफाई कर देश और ग्रह को बचाने की अपील की है।

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 12:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Jacqueline Fernandez, Swacchh Bharat Mission, Gandhi jayanti, environment

Courtesy: E24 Bollywood

Khadi Tiranga

फोटोः dainiksaveratimes.com

गांधी जयंती पर लगाया गया हाथ से बना खादी का तिरंगा: लेह

लेह की जनस्कार पहाड़ी पर अक्टूबर 2 यानि गांधी जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े हाथ से बने खादी के तिरंगे झंडे को लगाया गया। तिरंगे का वजन 1400 किलोग्राम एवं लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। इसका अनावरण सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और लद्दाख के लेफ्टिनेट गवर्नर आर के माथुर द्वारा किया गया। रिपोटर्स के अनुसार इस तिरंगे का निर्माण खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने साथ में किया है।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: world largest khadi tiranga, Leh, Gandhi jayanti, india news

Courtesy: News Nation

PM Modi

फोटो: Newstrack

गांधी जयंती को 'राष्ट्रीय मांस मुक्त दिवस' घोषित करने के लिए पेटा ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (पेटा) ने पीएम नरेंद्र मोदी से महात्मा गांधी के "अहिंसा के प्रति समर्पण" का सम्मान करने के लिए अक्टूबर 2 को 'राष्ट्रीय मांस मुक्त दिवस' के रूप में घोषित करने का अनुरोध किया है। खुद पीएम मोदी को लिखे एक पत्र में पेटा ने कहा कि शाकाहारी होना गांधी के लिए नैतिक सिद्धांत की बात थी। पेटा इंडिया के अनुसार कोविड-19 जैसी महामारी भी जीवित पशु मांस बाजार से फैली है। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gandhi jayanti, national meat free day, PM Modi

Courtesy: The Think Media

Non Violent Communication Course

फोटोः MyGov

सीबीएसई ने नॉन-वायलेंट कम्युनिकेशन पर की एक ओरिएंटेशन कोर्स की शुरुआत

गाँधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय माद्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गाँधी स्मृति दर्शन समिति के सहयोग से 'नॉन वायलेंट कम्युनिकेशन' के नाम से एक नया अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम लांच किया है। यह कोर्स छात्र, शिक्षकों, और पेरेंट्स सभी के लिए है अथवा कोई भी इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इस पाठ्यक्रम में छात्र और पेरेंट्स… read-more

शुक्र, 02 अक्टूबर 2020 - 04:25 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Gandhi jayanti, CBSE, Gandhi Smrati Darshan Samiti

Courtesy: AMARUJALA NEWS