फ़ोटो: Lawrato
पाकिस्तान: 8 साल की हिंदू बच्ची के साथ हुआ अत्याचार, दरिंदों ने रेप कर आंख में घोंपा छुरा
पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब ताजा मामला सिंध प्रांत से आया है जहां एक 8 साल की हिंदू बच्ची के साथ दरिंदों ने बलात्कार किया है। साथ ही अत्याचार कर उसकी दोनों आंखों में छुरा भी घोंप दिया। बच्ची को उमरकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने इस घटना की पुष्टि की है। वहीं, डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि पीड़िता का बच पाना मुश्किल है।
Tags: Pakistan, Gang-Rape, hindu GIRL
Courtesy: Aajtak
फोटो: Hindustan
यूक्रेन में महिलाओं से दुष्कर्म कर रहे है रूसी सैनिक, यूक्रेन सरकार ने दी चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई है जहां रूसी सैनिक ने यूक्रेनी महिला से दुष्कर्म किया है। यह खुलासा यूक्रेनी नेता मारिया मेजेंतसेवा ने किया है जिसमें उन्होंने बताया की रूसी सैनिकों ने पहले एक महिला के पति को गोली मारी और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता कीव शहर की बताई जा रही है और यूक्रेन ने चेतावनी दी है की वे ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Tags: Ukraine, Russia, Gang-Rape
Courtesy: Aajtak
फोटो: Times of India
गायत्री प्रसाद प्रजापति की जेल में बिगड़ी तबीयत
चित्रकूट दुष्कर्म मामले में नवंबर 12 को उम्रकैद की सज़ा पाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने जेल में ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई टेस्ट किए। बताया जा रहा है कि सज़ा मिलने के बाद से ही गायत्री प्रसाद प्रजापति सदमे में हैं। केजीएमयू के सीएमएस ने बताया कि उनका इलाज पहले केजीएमयू में चल रहा था। जेल प्रशासन से इलाज संबंधित पत्र आएगा तो डॉक्टर उनका इलाज करेंगे।
Tags: Gayatri Prasad Prajapati, Gang-Rape, Uttar Pradesh, Prisoners
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Amar Ujala
गैंगरेप के आरोपी और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत तीन को उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को एमपी एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने चित्रकूट गैंगरेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्हें दो लाख का जुर्माना भी भरना होगा। उनके साथ दो अन्य आरोपियों को भी सजा मिली है। गायत्री पर आरोप है कि उन्होंने चित्रकूट की महिला के साथ काम दिलवाने के नाम पर दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने उन्हें 376जी एवं 5जी/6 पास्को एक्ट के तहत दोषी पाया है।
Tags: Gayatri Prajapati, Akhilesh Yadav, Gang-Rape
Courtesy: Zee News
फोटो: ABP News
नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में ‘नागिन 3’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी गिरफ्तार
नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल के अलावा पुलिस ने छह और लोगों पर भी रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी छह लोगों को कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कार में रेप किया गया, आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पीड़िता ने मलवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
Tags: Gang-Rape, rape, Molestation, Nagin
Courtesy: Live Hindustan
फोटोः सांकेतिक चित्र
छत्तीसगढ़ में सामने आया 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब नवंबर 22 को वह अपने मित्र के साथ घूमने निकली थी तब चार लोगों ने उन्हें एक सुनसान जगह पर घेर लिया था, उन लोगों ने उसके मित्र को वहां से भगा दिया और कथित रूप से बलात्कार किया। क़रीबधाम जिला पुलिस परीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि बालिका की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags: Gang-Rape, Chhattisgarh, Crime
Courtesy: Ndtv Hindi
फ़ोटो: gulftodayec.in
यूपी के सीएम योगी के राज में एक बार फिर दरिंदगी, बलरामपुर में दलित छात्रा संग गैंगरेप
उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। बलात्कारियों ने पीड़िता के पैर और कमर तोड़ दिए थे और उसको जहर भी दे दिया था। पीड़िता की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। गैंगरेप पीड़िता बिमला सितंबर 29 की सुबह विक्रम कॉलेज में एडमिशन लेकर वापस लौट रही थी तब उसके साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बलरामपुर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि इस मामले से जुड़े तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Tags: Gang-Rape, UP Police, Yogi Adityanath
Courtesy: Live hindustan
फोटोः Times Of Times
हाथरस गैंगरेप केस: परिजनों की मर्ज़ी के बिना पुलिस ने किया लड़की का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस गैंगरेप काण्ड में सितम्बर 30 को रात के ढाई बजे पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता के भाई का आरोप है कि परिजनों के मना करने के बावजूद भी पुलिसकर्मी बिना किसी जानकारी के शव को घर से दूर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब पीड़िता के भाई और पिता पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए तो पुलिस उन्हें गाडी में बैठाकर ले गयी। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव वालों में पुलिस खिलाफ आक्रोश… read-more
Tags: UP Police, Gang-Rape, hathras gangrape
Courtesy: NDTV Hindi
फोटोः Dainik Bhaskar
उत्तर प्रदेश : गैंगरेप पीड़िता की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंग रेप में पीड़िता की दिल्ली के हॉस्पिटल में सितम्बर 29 को मौत हो गयी। पीड़िता के भाई ने बताया कि सितम्बर 14 को उसकी बहन अपने परिवार के साथ घास काट रही थी तब चार पांच लोग उसके गले में दुपट्टा डालकर खींचकर ले गए थे। मामले में चार आरोपी गिफ्तार हो गए है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया है। मामले के गर्म होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
Tags: Gang-Rape, Crime, hathras gangrape, UP Police
Courtesy: NDTV Hindi