फोटो: Patrika
गंगा को अमृत बनाने वाले जीवाणुओं का हो रहा खात्मा, रिसर्च में खुलासा
गंगा को लेकर भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोध में सामने आया कि गंगा को पवित्र और अमृत समान बनाने वाले जीवाणु खत्म हो रहे है। गंगा की सहायक नदियों जैसे अलकनंदा और भागीरथी से मित्र जीवाणु (माइक्रो इनवर्टेब्रेट्स) गायब होते जा रहे है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे प्रदूषण को मुख्य वजह बताया है। रिसर्च में गौमुख से रुद्रप्रयाग तक कई स्थानों पर ये जीवाणु गायब मिले है। इनकी कमी से साफ है की पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
Tags: Ganga, water quality, Holy River, The Ganges
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Hindustan Times
प्रयागराज में गंगा किनारे मिला लाशों का ढ़ेर
प्रयागरात में गंगा नदी के किनारे फाफामऊ घाट पर शवों को दफनाया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लाशें मिली है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद भी शवों को दफनाने का काम जारी है। इससे पूर्व बीते वर्ष कोरोना काल में शवों को गंगा में दफनाए जाने पर भी काफी हंगामा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज निगम ने शवों को बाहर निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया था।
Tags: deadbody, dead Bodies Floating, Ganga, Prayagraj
Courtesy: AajTak News
फोटो: Hindustan Times
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में डुबकी लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा में स्नान करने पहुंचे हजारों भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है और यातायात भी डायवर्ट किया है।
Tags: haridwar, Ganga, buddha purnima
Courtesy: ABP Live
फोटो: Tour My India
गंगा पर चलने वाला क्रूज अब काशी से प्रयागराज तक जाएगा
उत्तर प्रदेश सरकार गंगा पर चलने वाले क्रूज को काशी से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज तक चलाने की तैयारी कर रही है। इस यात्रा का दायरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर काम शुरू कर दिया है। क्रूज पर पर्यटकों को संगीत के साथ बनारसी खान-पान का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। क्रूज का दायरा बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
Tags: Ganga, UP government, cruise
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Uttarkashi
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की घोषणा कहा- "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे, और कहा कि सभी को सुखद और भक्तिमय चार धाम यात्रा की शुभकामनाएं। इसको लेकर मां गंगा की उत्सव डोली मई 2 को मुखवा मुखीमठ से सुबह 12.15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। रात्रि के समय बाबा भैरव मन्दिर में मां गंगा मैया की उत्सव डोली विश्राम करेगी। इसके बाद मई 3 को मां गंगा के कपाट विधि विधान से वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ खोल दिये जायेंगे।
Tags: yamunotri, Uttrakhand, Ganga
Courtesy: News18
फ़ोटो: Scroll.in
युद्ध के बीच जैसे भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, ऐसा किसी देश ने नहीं किया: विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच भारत ने जैसे अपने नागरिकों को निकाला है ,ऐसा किसी भी देश ने नहीं किया। वहीं युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए, तभी युद्ध को विराम लगेगा और रास्ता निकलेगा।
Tags: Dr S Jaishankar, Foreign Ministry, Ukraine-Russia, Ganga
Courtesy: NDTV
फोटो: Culture Trip
गर्मी आने से पूर्व ही गंगा में दिखने लगे टीले, वैज्ञानिक हुए परेशान
वाराणसी में बढ़ते तापमान के कारण गंगा में स्थित रेत के टीले मार्च में ही दिखने लगे हैं जो अमूमन मई-जून में दिखते थे, जिससे वैज्ञानिक काफी परेशान है। वाराणसी में तापमान 41 डिग्री हो गया है, जिस कारण गंगा अभी से सूखने लगी है। वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी ने आजतक को बताया कि गंगा में पानी का प्रवाह कम होने पर सिल्ट्रेशन रेट बढ़ता है, जिस कारण ये टीले दिखते है। ये गंगा में प्रदूषण भी बढ़ाता है।
Tags: environment, Varanasi, Ganga
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Times of India
सीवेज वॉटर के कारण काला पड़ा वाराणसी की गंगा का पानी
गंगा को साफ करने के लिए केंद्र सरकार नमामी गंगे अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों गंगा में रोज 5-7 करोड़ लीटर सीवेज का पानी गिरने से ये काली हो गई है। दरअसल पास ही बने पंपिंग स्टेशन का पानी रोका गया है, जिससे सीवर का पानी गंगा में गिर रहा है। इससे पहले तक गंगा में ये पानी रमना एसटीपी पर जाकर साफ होता था। उसके बाद इसे गंगा में डाला जाता था।
Tags: Ganga, River Ganga, Varanasi
Courtesy: Aajtak
फोटोः Patrika
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गिरा ट्रांसमिशन टावर
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण चंपापुरवा कटरी में अक्टूबर 21 की शाम को 220 केवी लाइन का ट्रांसमिशन टावर गिर गया। इससे करीब छह नाव क्षतिग्रस्त हो गईंं। टावर गिरने के कुछ देर बाद ही विद्युत पारेषण मंडल के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे। सदस्यों के अनुसार टावर की लाइन उन्नाव से फूलबाग कानपुर तक है। टावर गिरने की खबर मिलने के बाद आसपास के इलाकों मेें हडकंप मच गयाा।
Tags: Ganga, electricity transmission tower, Uttar Pradesh
Courtesy: Jagran News
फोटोः Navbharat Times
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया गंगा में चलने वाली क्रूज़ का दायरा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस के गंगा में अगस्त पांच से चलने वाले क्रूज के दायरे को बढ़ा दिया है। अब यह क्रूज़ काशी से मिर्ज़ापुर तक जाएगा जहां यह चुनार के किले से होते हुए शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कराएगा। इस क्रूज़ में लोग बनारसी खान-पान का आनन्द भी लेंगे। यहां प्रति व्यक्ति पर 3000 रुपये लगेंगे और दस लोगों का टिकट एक साथ लेने पर दो लोगों को मुफ्त में जाने दिया जाएगा।
Tags: Uttar Pradesh, Varanasi, Ganga, CM Yogi Adityanath
Courtesy: tv9 Bharatvarsh