विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र फरवरी 5 को उत्तराखंड जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को हरिद्वार का दौरा करने वाले हैं। यह दौरा उत्तराखंड के विधायक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने, विधानसभा चुनाव लड़ने और उत्तराखंड कांग्रेस इकाई का मनोबल बढ़ाने के लिए है। इस दौरान गांधी किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल बातचीत करेंगे। वो राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। राहुल गाँधी गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से राहुल गाँधी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं… read-more
Tags: Rahul Gandhi, haridwar, ganga aarti
Courtesy: Amar Ujala News
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू राष्ट्रव्यापी सेवा और समर्पण अभियान
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिवस मना रहे है। इस अवसर पर नमामि गंगे के सदस्यों ने सुबह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की। भाजपा पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी सेवा और समर्पण अभियान अक्टूबर 7 तक चलाया जाएगा। इस मौके पर बुलेट रानी के नाम से मशहूर तामिलनाडु की राजलक्ष्मी मांडा द्वारा 71 फीट ऊंचे डीसीएम में लगा कटआउट 71 मीटर तक हाथों से खींचा जाएगा। साथ ही 71 किलो का केक भी कटेगा।
Tags: Uttar Pradesh, PM Narendra Modi, birthday updates, ganga aarti
Courtesy: Hindustan News Hindi