फोटो: Janta Se Rishta
लहसुन और देसी घी साथ खाने से इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लहसुन और घी को मिलाकर खाना चाहिए। इसका सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों और फ्लू की चपेट में आने से बचता है। रात में सोने से 3 घंटे पहले लहसुन और घी खाने से शरीर मजबूत बनता है। हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए भी लहसून फायदेमंद होता है। पेट की समस्याएं दूर करने के लिए भी घी और लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
Tags: health care, garlic, ghee benefits, ghee
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Endocrineweb
थायरॉयड की समस्या से है मोटापा तो इन चीज़ों से मिलेगा फायदा
अगर आप थायरॉयड की बीमारी से पीड़ित है, तो कुछ अतिरिक्त वज़न को कम करना और भी मुश्किल कार्य बन सकता है। आज की लाइफस्टाइल में लोग फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे थायराइड की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। थाइरॉइड के बढ़ने से लोग मोटापा का शिकार हो जाते हैं। पर इन चीजों के सेवन से मोटापे से मुक्ति मिल सकती है इनमें लहसून, ग्रीन टी, साथ ही थायराइड को संतुलित करने के लिए योगासन करना अत्यंत आवश्यक है।
Tags: Thoroid, Weight Gain, garlic, green tea
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: TOI
इन आहारों के द्वारा जिंक की कमी को किया जा सकता है दूर
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़िंक जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ज़िंक इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर हार्ट, स्किन और बालों के लिए भी ज़िंक काफी जरूरी है। जिंक की कमी से, वजन कम होना, स्वाद और गंध कम पता चलना, मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है इसके लिए तिल, लहसून, अदरक, मशरूम आदि आहार लेना चाहिए जिससे जिंक की कमी पूरी होगी।
Tags: ZINC, Health, garlic, Mushroom
Courtesy: Onlymyhealth
फ़ोटो: TV9
लहसुन का इस्तेमाल करके यूरिक एसिड पर पा सकते हैं काबू
लहसुन से भी बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल में आ सकता है। दरअसल, लहसुन के औषधीय गुण की वजह से इसे रोगों में मददगार माना जाता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से निजात दिलाने में यह काफी उपयोगी है। रोजाना 3-4 लहसुन की कलियों का खाली पेट सेवन किया जाए तो यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर से छुटकारा मिल सकता है।
Tags: garlic, URIC ACID, Urea, Gout
Courtesy: India Tv
फोटो: Healthline
लहसुन खाने के ये भी हैं साइड इफैक्ट्स
सर्दियों के मौसम में कई लोग लहसुन अधिकतर खाते है मगर इसका अधिक सेवन करने से ये सेहत को नुकसान दे सकता है। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लो होता है, मगर जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए। लहसुन खाने से कई लोगों को मुंह से दुर्गंध आ सकती है। ये एसिड युक्त होता है, जिससे हार्ट बर्न या सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है।
Tags: garlic, health care, SIDE EFFECT
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Indiatimes
10 साल की मान्या ने बनाये प्याज़, लहसुन के छिलकों से इको-फ्रेंडली पेपर
छठी क्लास में पढ़ने वाली मान्या ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। 10 साल की मान्या ने प्याज़, लहसुन और टमाटर के छिलकों से A4 साइज के इको-फ्रेंडली पेपर बनाए हैं। ये कारनामा करने के बाद मान्या की हर तरफ तारीफ हो रही है। मान्या ने अब तक प्रकृति के विषय पर पांच किताबें भी लिखीं हैं। मान्या लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करती रहती है।
Tags: eco friendly, Tomato, Onion, garlic, peels
Courtesy: Zee News
फोटो: NEW HAMPSHIRE
जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
लहसुन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह लहसुन की तीन चार कलियों का सेवन करने से दर्द से आराम मिलता है। पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए पपीते के बीज को पानी में डालकर उबाल लें। दिन में 6 से 7 बार इस पानी को पियें। लगातार 3 हफ्ते तक ऐसा करने से दर्द से आराम मिल जाएगा।
Tags: joint pain, garlic, papaya seeds
Courtesy: panjab kesari