कोलकाता में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 22 घायल: पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के कोलकाता आवासीय घर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना अप्रैल 20 को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक घर में हुई। कोलकाता पुलिस ने बताया कि धमाका शाम करीब छह बजे हुआ। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बिचालीघाट रोड पर एक घर के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों सहित 22 लोग घायल हो गए।"
Tags: West Bengal, Kolkata, garden reach area, gas cylinder blast, injured people
Courtesy: Amar Ujala News
सिलेंडर फटने से गैस एजेंसी के 4 कर्मचारी घायल: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक गैस आपूर्ति एजेंसी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि घटना मार्च 20 की आधी रात के आसपास हुई। उन्होंने कहा, "चार कर्मचारी 80-90% तक जल गए थे और उन्हें कलवा के शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।"
Tags: kalwa, gas cylinder blast, Injured
Courtesy: Latestly News
इराक के कोविड हॉस्पिटल में आग लगने से 44 लोगों की मौत
इराक के नसिरिया शहर के एक कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट से लगी भीषण आग में 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 67 लोग घायल हो गए। भीषण आग के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड वार्ड से जलते हुए शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कई लोग लापता हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इराक के प्रधानमंत्री ने अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधको को निलंबित कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
Tags: Iraq, Covid-19, Covid Hospital, gas cylinder blast
Courtesy: Dainik Bhaskar News
नोएडा: झुग्गी बस्ती में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में अप्रैल 11 की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग में दो बच्चों की मौत भी हो गई। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं, जिसमें 7 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। अग्निशमन और रेस्क्यू की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हैं।
Tags: Delhi-NCR, Noida, sector 63, Slum Area, gas cylinder blast, Massive Fire
Courtesy: Navbharat Times News