फोटो: Medical News Today
बेकिंग सोड़ा है सेहत के लिए खतरनाक, बन सकता है हार्ट अटैक का कारण
बेकिंग सोडा का जरुरत से अधिक इस्तेमाल करने पर ये पेट में गैस का कारण बनता है। इसमें सोडियम की भरपूर मात्रा होती है, जिसका दिल की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी ओवरडोज लेने से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि सप्ताह में आधा चम्मच बेकिंग सोडा को आधे कप पानी काफी होता है। इससे अधिक सेवन करना घातक है, जिसके लिए व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है।
Tags: health care, baking soda, Heart attack, gas
Courtesy: Zee News
फोटो: Adobe Stock
करौंदे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, हाई बल्ड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
करौंदे खाना दांतो और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपकों कब्ज़, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती है। इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है. यह शरीर में बीमारियों से लड़ने में अहम रोल प्ले करता है। करौंदे की सब्जी या जूस शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेबल को कंट्रोल में रखता है और इससे हृदय संबंधी परेशानियां दूर रहती है। हाई बल्ड प्रेशर जैसी बीमारियां दूर रहती है।
Tags: Karaunda, gas, Blood Pressure, cholestrol
Courtesy: Hindustan
फोटो: Themoscow Times
रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई की। रूस से तेल लेने के मुद्दे पर अमेरिका कई बार भारत को धमका चुका है लेकिन मोदी सरकार अपने दोस्त रूस के साथ खड़ी है और सस्ती दर पर तेल और कोयला खरीदने का दौर जारी है। भारत ने भी इस दौर में रूस से 5.1 अरब डॉलर का ऊर्जा आयात किया है।
Tags: Ukraine, Russia, India, China, Export, Crude Oil, gas
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: The Financial Express
ऑयल एंड गैस इंउेक्स के शेयर में भारी गिरावट, अडानी का टोटल गैस 7.54 फीसद टूटा
ऑयल एंड गैस इंउेक्स में शमिल स्टॉक्स में गुजरात गैस को छोड़ सभी स्टॉक्स में भारी गिरावट हुई है। ऑयल इंडिया के शेयर दोपहर तक 12.92 फीसद टूट चुके थे। इसके अलावा अडानी टोटल गैस 7.54 फीसद टूटकर 1997.05 पर था। गेल के शेयर 139.95 रुपये पर खुलकर 129.20 रुपये तक निचले स्तर तक पहुँचे। इसके अलावा आईओसी, बीपीसीएल, हिन्दुस्तान पेट्रो, रिलायंस, बीपीसीएल, आईजीएल जैसे दिग्गज स्टॉक्स में भी गिरावट रही।
Tags: Adani, gas, Oil, Stock, Share, Market
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Healthsite
एसिडिटी की समस्या को कुछ घरेलू उपायों के द्वारा कर सकते हैं दूर
एसिडिटी कोई नई बीमारी नहीं है, लेकिन आधुनिक जीवन शैली के बुरे प्रभाव के कारण इसके खतरे का स्तर बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर खट्टी डकार आना, पेट फूलना, सीने और पेट में जलन एसिडिटी के लक्षण माने गए हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनकों अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सौंफ का पानी पीने से एसिडिटी की परेशानी कम होती है। साथ ही तरबूज का पानी पीने से, इलायची चबाने से, छाछ के साथ काली मिर्च लाभदायक है।
Tags: acidity, Health, gas, Reflux, watermelon
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Healthifyme
अजवायन के सेवन से मिटती है शरीर की कई समस्याएं, गैस की समस्या के लिए रामबाण औषधि
अजवाइन एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी खूब किया जाता है। अजवाइन की प्रशंसा में आयुर्वेद में कहा गया है-“एका यमानी शतमन्न पाचिका” अर्थात इसमें सौ प्रकार के अन्न पचाने की ताकत होती है। अजवाइन का पानी पीने से पीरियड की समस्या, पेट दर्द, यूरिन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही गले की समस्या, मुंह की दुर्गंध, और गैस की समस्याओं में तो यह रामबाण है।
Tags: gas, urine, Period, Celery
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: Badgut
कब्ज की शिकायत होने पर इन चीजों से करें परहेज
कब्ज इन दिनों एक आम समस्या बन गई है।अगर किसी को कब्ज हो तो उन्हें अपने खानपान में नियंत्रण करना आवश्यक हो जाता है। कब्ज की शिकायत होने पर हमें कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है। कब्ज में एल्कोहल, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट, ग्लूटेन फ़ूड, प्रोसेस्ड अनाज, ऑयली फ़ूड आदि से परहेज करना चाहिए। अगर एक्टिविटी कम हो गई है और खान-पान सही नहीं है ऐसे में इन भोजन का परहेज उचित होगा।
Tags: CONSTIPATION, gas, Stomach, Lever
Courtesy: News18
फोटो: Home Leak Detection
जहरीली गैस लीक होने के कारण बेहोश हुए लोग: दिल्ली
दिल्ली स्थित आरके पुरम में नवंबर 24 की रात जहरीली गैस फैलने से दर्जनों लोग बेहोश हुए। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी तो कुछ को आंखों में जलन भी हुई। माना जा रहा है कि ये गैस CRPF कैंप या NSG कैंप से आई है। बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस दोनों कैंपों में जाकर जांच कर रही है।
Tags: gas, Delhi, NSG Camp, CRPF
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Indian Express
महाराष्ट्र: बदलापुर की रसायन फैक्ट्री में हुई गैस लीक
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर में एक रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव होने से आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह घटना जून 3 की रात को हुई जिसे रात करीब साढ़े 11 बजे तक हालात को काबू में कर लिया गया। सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजिल एसिड के अत्यधिक गर्म होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
Tags: Maharashtra, gas, Gas Leak, Thane
Courtesy: The Print Hindi
फोटो: DNA India
सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, कीमतों में हुई 122 रुपए की कटौती
सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती की है। जून 1 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। तीन महीनों से लगातार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। मुंबई में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1422.50, कोलकाता में 1544.50 और चेन्नई में 1603.00 रुपए हो गई है।
Tags: gas, LPG cylinders, Delhi, Mumbai
Courtesy: Punjab Kesari