गायत्री प्रसाद प्रजापति की जेल में बिगड़ी तबीयत
चित्रकूट दुष्कर्म मामले में नवंबर 12 को उम्रकैद की सज़ा पाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने जेल में ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई टेस्ट किए। बताया जा रहा है कि सज़ा मिलने के बाद से ही गायत्री प्रसाद प्रजापति सदमे में हैं। केजीएमयू के सीएमएस ने बताया कि उनका इलाज पहले केजीएमयू में चल रहा था। जेल प्रशासन से इलाज संबंधित पत्र आएगा तो डॉक्टर उनका इलाज करेंगे।
Tags: Gayatri Prasad Prajapati, Gang-Rape, Uttar Pradesh, Prisoners
Courtesy: Amar Ujala