GDP

फ़ोटो: Zee business

भारत की अर्थव्यवस्था में हो रहा है सुधार, अप्रैल-जून तिमाही में 13.5% हुआ जीडीपी ग्रोथ

महामारी कोरोना के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर दौड़ रही है। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े कर रहे है। आंकड़ों के अनुसार अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में13.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, ऐसा मुख्य रूप से आधार प्रभाव के चलते मुमकिन हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष अप्रैल-जून 2021-22 की इसी अवधि में जीडीपी में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 07:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Economy, GDP, Growth, Nirmala Sitharaman

Courtesy: Amar ujala

Nirmala sitharaman

फ़ोटो: Wikipedia

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवथा की आगामी हालत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जीडीपी 7.4% की दर से बढ़ेगी और वित्तीय वर्ष 23-24 में भी इसी स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अगले दो वित्तीय वर्षों में भारत की वृद्धि दर सबसे तेज रहने का अनुमान लगाया है, जो की भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमानों से मेल खाते हैं।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nirmala Sitharaman, GDP, Indian Economy, Growth Report

Courtesy: Amar ujala

IMF

फोटो: CNN

आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत को लेकर इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान किया कम

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत को लेकर अपने इकोनॉमिक ग्रोथ फोरकास्ट में कटौती की है। अपनी नई वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में IMF ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले आईएमएफ ने जब जनवरी में अपनी रिपोर्ट जारी की थी, तब उसने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 9% रहने का अनुमान जताया था।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IMF, India, GDP, FORECAST, Growth

Courtesy: Hindustan

GDP

फ़ोटो: The Week

वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 1.5 फीसदी घटाई, 2024 में 7.1 फीसदी का बताया अनुमान

विश्व बैंक ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 8.7 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया है। वर्ल्ड बैंक ने अपने पिछले अनुमान में 1.2 फीसदी की कटौती की है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई, सप्लाई चेन में आ रही बाधाएं और भू-राजनीतिक तनावों के चलते ये कटौती की गई है। वर्ल्ड बैंक को लगता है कि वित्त वर्ष 2024 में भी भारत की ग्रोथ 7.1 फीसदी की दर से हो सकती है।

बुध, 08 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World Bank, GDP, India, decrease

Courtesy: Jagran

SBI

फ़ोटो: Business Today

एसबीआई ने 2022-23 के जीडीपी दर में वृद्धि का बताया अनुमान

एसबीआई रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि अनुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ ही इसके 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। हालांकि महामारी आने से पहले के वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में यह सिर्फ 1.5 प्रतिशत ही अधिक है। अर्थशास्त्री सौम्यकांति घोष ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 11.1 लाख करोड़ रुपये की होगी। यह चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि को दर्शाता है… read-more

गुरु, 02 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SBI, GDP, Growth, Economy

Courtesy: News18

Gdp

फ़ोटो: Jagran

जनवरी-मार्च के जीडीपी आंकड़े जारी, ग्रोथ रेट में आई गिरावट

बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के जीडीपी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जनवरी-मार्च की अवधि में जीडीपी में 4.1 फीसदी की वृद्धि हुई। बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी। ओमिक्रॉन और रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से इस तिमाही में ग्रोथ रेट धीमी हो गई है। वहीं फरवरी और मार्च माह में यूक्रेन-रूस जंग की वजह से भारत समेत ग्लोबली इकोनॉमी पर असर पड़ा है।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: GDP, Growth, Economy, omicron

Courtesy: Hindustan

Gdp

फ़ोटो: Moneycontrol

वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे में आई गिरावट, सरकार ने जारी किए आंकड़े

वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे में गिरावट आई है। सरकार ने पहले इसके 6.8 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया था। मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए वास्तविक रूप में राजकोषीय घाटा 15,86,537 करोड़ रुपये रहा है जो जीडीपी का 6.7 फीसदी है। सरकार की कुल खर्च और कमाई के बीच के अंतर को राजकोषीय घाटा करते हैं।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fisical Deficit, buisness, GDP, Government

Courtesy: Amar ujala

IMF

फ़ोटो: TOI

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रहने का बताया अनुमान

आईएमएफ ने साल 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इस अनुमान के साथ भारत तीव्र वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। हालांकि आईएमएफ का यह अनुमान पिछले साल जतायी गयी वृद्धि संभावना से 0.8 प्रतिशत कम है। आर्थिक वृद्धि दर अनुमान में कमी का एक प्रमुख कारण यूक्रेन युद्ध है। अमेरिका और ब्रिटेन की विकास दर भी कम रहने का अनुमान है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 10:26 AM / by Pranjal Pandey

Tags: IMF, Growth Rate, GDP, Economy

Courtesy: Jagran

Indian economy

फोटो: IBEF

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है

आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 को लेकर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% तक रहने का अनुमान लगाया है। इससे पूर्व जनवरी में 9% रहने का अनुमान जताया था। वहीं, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान जताया और इसे 0.2% कम कर 6.9% कर दिया है। बता दें कि दुनिया भर में आर्थिक गिरावट रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते आई है।

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IMF, India, GDP, Economical Crisis

Courtesy: Aajtak

Manish Sisodia Assembly

फोटो: DNA India

दिल्ली की पर कैपिटा इनकम राष्ट्रीय औसत से है तीन गुना अधिक

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81% से बढ़ गई है। यहां अब 4,01,982 रुपये हो गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मार्च 25 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में बताया या कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत आय से तीन गुणा अधिक है। इससे पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दिल्ली की अर्थव्यवस्था… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: GDP, GDP growth, Manish Sisodia, Delhi Government

Courtesy: TV9Hindi