Piyush Goyal

फोटो: ABP live

पीयूष गोयल ने किया जीडीपी में निर्यात हिस्सेदारी बढ़ाकर 25% करने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मार्च 3 को कहा, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद में निर्यात का हिस्सा बढ़ाकर लगभग 25% कर दिया गया है। 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के समापन पर गोयल ने कहा, "आज हमारा देश भी आत्मनिर्भर भारत के समान कार्यक्रमों की बात कर रहा हैं।" गोयल ने एमएसएमई का समर्थन करने और भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Piyush Goyal, home products, GDP

Courtesy: PIB.GOV.IN

Dollar

फोटो: Geo.tv

भारत के विदेशी कर्ज में हुई 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेशी कर्ज में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी कर्ज से भारत का जीडीपी अनुपात 21.1 फीसदी दर्ज किया गया है। यह अनुपात मार्च 2020 के अंत में 20.6 फीसदी था। विदेशी कर्ज में बढ़ोतरी का कारण कोरोना से उपजी असामान्य परिस्थितियों को बताया जा रहा है। फिलहाल भारत का कुल विदेशी कर्ज 570 अरब डॉलर है।  

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: National, business, Economy, GDP

Courtesy: India TV News

Indian GDP

फोटो: Business Today

जून तिमाही में 20.1 फीसदी की दर से बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में भारत बेहतर स्थिति में है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा अगस्त 31 को जारी आकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 20.1 फीसदी की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था मात्र 1.3 फीसदी की दर से आगे बढ़ी थी। इस जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवयस्था में मध्य 1990 के बाद से सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by अमन शुक्ला

Tags: GDP, India, Economy, business

Courtesy: India TV NEWS

GDP

फोटो: The Hawk

वित्तीय वर्ष 2020-2021 में GDP ग्रोथ -7.3% रही, पिछले 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भारत की GDP ग्रोथ -7.3% दर्ज की गई है, जो कि पिछले 40 साल की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2% दर्ज किया गया था, इसकी वजह उस वक्त पड़ा सूखा था। उस समय केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी। फरवरी में सरकार ने एडवांस अनुमान जारी किया था, उसमें कहा गया था कि, अर्थव्यवस्था में 8% की सालाना गिरावट आ सकती है।

मंगल, 01 जून 2021 - 09:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: GDP, GDP growth, India, Indian Economy

Courtesy: Bhaskar

Environment

फोटो: OECD

ईकोसिस्टम बचाने के लिए 2050 तक पर्यावरण पर करना होगा 587 लाख करोड़ रुपए का निवेश

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ईकोसिस्टम बचाने के लिए 2050 तक पर्यावरण पर 587 लाख करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। अगर वार्षिक आधार पर देखें तो हर साल जमीन, जलवायु और जैविविधता को बचाने के लिए 38.9 लाख करोड़ रुपए खर्च करने होंगें, जो कि वैश्विक जीडीपी का लगभग 0.13 फीसदी है। यह रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी), वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) और द इकोनॉमिक्स ऑफ लैंड डिग्रडेशन इनिशिएटिव (ईएलडी) ने तैयार की… read-more

रवि, 30 मई 2021 - 03:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: environment, Ecosystem, GDP, United Nations

Courtesy: Down To Earth

Economy gets decrease

फोटो: The Economic Times

वित्त मंत्रालय ने वर्ष की पहली तिमाही में जताई गिरावट की आशंका

देश में कोरोना की दूसरी लहर से आर्थिक विकास पर प्रभाव पड़ता नज़र आ रहा है। वित्त मंत्रालय ने मई 7 को एक रिपोर्ट जारी करके बताया कि वित्त वर्ष की पहली तीमाही (अप्रैल-जून) में गिरावट होने की आशंका है। कृषि मंत्रालय और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों से समर्थन की उम्मीद लगाई जा रही है। आर्थिक कार्य विभाग की ओर से मासिक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रतिदिन कोरोना मामले और मौत का आंकड़ा बढ़ने से रिकवरी में बाधा हो रही है।

शनि, 08 मई 2021 - 06:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Economy, reduce, GDP, Coronavirus

Courtesy: Dainik Jagran

Gdp

फ़ोटो: The Financial Express

जीडीपी के आंकड़ों से मिली राहत की सांस, मंडी के बुरे दौर से बाहर आया भारत

कोरोना महामारी के चलते मंदी के बुरे दौर से गुज़र रहा भारत अब बाहर आ रहा है। इस बात का प्रमाण जीडीपी व अर्थव्यवस्था के सुधरते हुए आंकड़ें है। बीते वर्ष 2020 के दिसम्बर में तिमाही आंकड़ों के अनुसार भारत के सकल घरेलू उत्पाद "जीडीपी" में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई है और इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से बाहर निकल गई है। इन आंकड़ों की जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने दी है जिसके अनुसार कोरोना में राजकोषीय घाटा 12.34 लाख करोड़ रुपये का… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 04:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: business, GDP, Indian Economy, Economy boost

Courtesy: Aajtak News

Nirmala sitharaman

फ़ोटो: Getty Images

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश किया जिसमें देश की वर्त्तमान आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया। कोरोनाकाल के चलते तिमाही में जीडीपी (GDP) सालाना आधार पर 23.9% गिरी जिससे आर्थिक वृद्धि दर शुन्य के निचे चला गया था। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार नए वित्त वर्ष में 'V' शेप वाली तेज़ रिकवरी की उम्मीद बताई जा रही है, जिससे वित्त वर्ष 2021 में आर्थिक वृद्धि दर -7.7 % और 2022 में यह दर 11% रह सकती है।

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 02:46 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Economic Survey, Nirmala Sitharaman, GDP

Courtesy: DAINIK BHASKAR

IMF

फोटो: Getty images

भारत की GDP ग्रोथ 11.5% रहने की उम्मीद, आईएमएफ ने जताया वृद्धि का अनुमान

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की अर्थव्यवस्था में अगले वित्तीय वर्ष (2021-22) में 11.5 प्रतिशत तक उछाल आने का अनुमान लगाया है । रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जो 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ करेगी। इसके बाद चीन आता है, जिसकी 2021 में 8.1 फीसदी की विकास दर होगी और फिर स्पेन की 5.9 फीसदी और फ्रांस की 5.5 फीसदी वृद्धि के अनुमान हैं।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 05:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: buisness, GDP, INDIS'S GDP

Courtesy: Jagran

GDP

फोटो: The Financial Express

Goldman Sachs का अनुमान, 13 फ़ीसदी हो सकती हैं भारत की जीडीपी ग्रोथ

Goldman Sachs ने अपने पूर्वानुमान में सुधार करते हुए वित्त वर्ष 2021 के लिए जीडीपी के 13 फीसद की रफ्तार से ग्रोथ करने का अनुमान जताया है। Goldman Sachs ने नवंबर 17 को जारी रिपोर्ट में कहा हैं कि, 'अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी के 13 फीसद की दर से आगे बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, वित्त वर्ष 2021 में इसमें 10.3 फीसद की गिरावट का अनुमान है।' मूडीज ने भी जीडीपी ग्रोथ के अपने  अनुमान को 8.1 बढ़ाते हुए वित्तवर्ष 2021 के लिए 8.6 कर लिया हैं।

बुध, 18 नवंबर 2020 - 12:12 AM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: GDP, INDIS'S GDP, GOLDMAN SACHS

Courtesy: Dainik Jagran