दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, घर आया एक नन्हा मेहमान
भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मां और बच्चा दोनों ठीक है। सभी को शुक्रिया। अक्टूबर 29, 2015 को शादी के बंधन में बंधे हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी भी है, जिसका नाम हिनाया है।
Tags: Harbhajan Singh, geeta basra, Spinner, Father
Courtesy: Zee News