Dr. beena Meena

फोटो: TOI

राजस्थान की डॉ.बीना मीणा का अमेरिका के नासा में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

डॉ.बीना मीणा का अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। चयन होने पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. बीना मीना गुमानपुरा पंचायत में कोरड़ा कंला गांव के नारायण लाल मीणा की बेटी है। डॉ बीना मीणा ने अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी एटलांटा से 2018-22 में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी में पीएचडी पूर्ण की। वे बचपन से ही सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला की फैन रही हैं।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 05:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: NASA, Scientist, Georgia, Atlanta, DR. Beena Meena

Courtesy: News18

Central State Hospital

फोटो: Mary Hallberg

अब दुनिया के सबसे बड़े पागलखाने में जा सकेंगे पर्यटक

अमेरिका के जॉर्जिया स्थित सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल एक पागल खाना है। वर्ष 1842 में बने इस पागलखाने के बारे में लोगों का मानना है कि यहां भूत रहते है। डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इस अस्पताल की स्थिति खराब होने लगी थी। यहां 25 हजार से अधिक मरीजों को दफनाया गया है। प्रशासन ने इस अस्पताल को आम जनता के देखने के लिए खोला है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Mental Asylum, America, United States Of America, Georgia

Courtesy: News 18 Hindi

Alligator Joe

फोटो: TV9Hindi

दूसरे विश्व युद्ध के समय से जीवित जोई नामक मगरमच्छ की हुई मृत्यु

द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जीवित जॉर्जिया के ओकेफेनोकी दलदल में रहने वाले साढ़े 11 फुट के 'ओकेफेनोकी जोई' नामक मगरमच्छ की मौत हो गई है। मगरमच्छ की मौत का कारण उसकी बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों को बताया जा रहा है। जून सन् 2020 से वैज्ञानिक सैटेलाइट टैग प्रोग्राम द्वारा बढ़ती उम्र को देखते हुए जोई पर नजर रखे हुए थे। जीपीएस टेक्निक के जरिए मौत के बाद भी जोई को ढूंढ लिया गया।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Georgia, Human Interest stories, Wildlife

Courtesy: India times

S Jaishankar

फोटो: Scroll.in

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से दो दिनों की जॉर्जिया यात्रा पर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर जॉर्जिया जाएंगे। उन्हें जॉर्जिया के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जलकवियानी ने आमंत्रण दिया था। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक हितों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की स्वतंत्र जॉर्जिया की पहली विदेश यात्रा होगी।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 11:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: S Jaishankar, foreign Minister, India, Georgia

Courtesy: Amarujala News