garlic and ghee

फोटो: Janta Se Rishta

लहसुन और देसी घी साथ खाने से इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लहसुन और घी को मिलाकर खाना चाहिए। इसका सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों और फ्लू की चपेट में आने से बचता है। रात में सोने से 3 घंटे पहले लहसुन और घी खाने से शरीर मजबूत बनता है। हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए भी लहसून फायदेमंद होता है। पेट की समस्याएं दूर करने के लिए भी घी और लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: health care, garlic, ghee benefits, ghee

Courtesy: Zee News

Ghee and milk

फोटो: Times of India

सर्दियों में दूध में घी डालकर करें सेवन, होंगे कई लाभ

सर्दियों के मौसम में गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जोड़ों के दर्द से निजात मिलता है। अगर नींद नहीं आने से परेशान हैं तो भी दूध में घी डालकर पी सकते है। रात को सोते समय इसे पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है, जो पेट की समस्याएं खत्म करती है। इसे पीने से स्किन मॉस्चराइज होती है।

बुध, 17 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: ghee, ghee benefits, winter tips, Healthcare

Courtesy: ABP News

Ghee Benefits

फोटोः Stylecraze

चेहरे की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ऐसे करें घी का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले घी को चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं। चेहरे पर घी लगाने से पिंपल्स या तेज धूप के कारण जलने के निशान दूर होते हैं। चेहरे की सूजन दूर करने के लिए सोने से पहले चेहरे पर घी लगाकर सुबह पानी से धो लें। सर्दियों के मौसम में घी को होंठों पर लगाने से फटे होंठों की समस्या दूर होती है। इसका उपयोग त्वचा के रंग को निखारने के लिए भी किया जाता है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ghee, ghee benefits, skin care, Lifestyle news

Courtesy: India.Com