फोटो: Janta Se Rishta
लहसुन और देसी घी साथ खाने से इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लहसुन और घी को मिलाकर खाना चाहिए। इसका सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों और फ्लू की चपेट में आने से बचता है। रात में सोने से 3 घंटे पहले लहसुन और घी खाने से शरीर मजबूत बनता है। हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए भी लहसून फायदेमंद होता है। पेट की समस्याएं दूर करने के लिए भी घी और लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
Tags: health care, garlic, ghee benefits, ghee
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Pakistan Today
पाकिस्तान में खाने के तेल और वनस्पति घी के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, 213 रुपये बढ़े दाम
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वनस्पति घी और खाने के तेल के दाम में 208 रुपये और 213 रुपये की जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। सरकारी यूटिलिटी स्टोर्स कार्पोरेशन तेल व घी के दामों में वृद्धि की पुष्टि की है। पाकिस्तान में खाद्य तेल व वनस्पति घी निर्माताओं ने निगम को इनकी आपूर्ति बंद कर दी है, क्योंकि उस पर हमारा 2-3 अरब रुपया बकाया हो गया है।
Tags: Economic crisis, Pak, ghee, Oil
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Zee News
स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से करें काली मिर्च और शहद का सेवन
काली मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, फ्लेवोनोइड्स और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच देसी घी में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है। रोज़ाना काली मिर्च और घी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और साथ ही आँखों की जलन से भी छुटकारा मिलता है।
Tags: Black Pepper Powder, ghee, eye sight
Courtesy: Newstrack
फोटो: Times of India
सर्दियों में दूध में घी डालकर करें सेवन, होंगे कई लाभ
सर्दियों के मौसम में गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जोड़ों के दर्द से निजात मिलता है। अगर नींद नहीं आने से परेशान हैं तो भी दूध में घी डालकर पी सकते है। रात को सोते समय इसे पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है, जो पेट की समस्याएं खत्म करती है। इसे पीने से स्किन मॉस्चराइज होती है।
Tags: ghee, ghee benefits, winter tips, Healthcare
Courtesy: ABP News
फोटोः Stylecraze
चेहरे की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ऐसे करें घी का इस्तेमाल
रात को सोने से पहले घी को चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं। चेहरे पर घी लगाने से पिंपल्स या तेज धूप के कारण जलने के निशान दूर होते हैं। चेहरे की सूजन दूर करने के लिए सोने से पहले चेहरे पर घी लगाकर सुबह पानी से धो लें। सर्दियों के मौसम में घी को होंठों पर लगाने से फटे होंठों की समस्या दूर होती है। इसका उपयोग त्वचा के रंग को निखारने के लिए भी किया जाता है।
Tags: ghee, ghee benefits, skin care, Lifestyle news
Courtesy: India.Com
फोटो: Sangeetas Pen
जानिए क्यों मनाया जाता है उत्तराखण्ड में घी–त्यार
उत्तराखंड में कृषि प्रेम से जुड़े पर्व खास तरीके से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में घी–त्यार भी अनोखे तरीके से मनाया जाता है। घी-त्यार ऋतु एवं कृषि पर्व है जिसके पीछे हृष्ट पुष्ट बनने का भाव है। इस त्योहार को नई फसल तैयार होने व उस पर बालियां निकलने की खुशी में भाद्रपद मास की संक्रांति को मनाया जाता है। इस दिन घी का सेवन करना जरूरी माना जाता है।
Tags: Uttrakhand, Indian Festivals, farming, Agriculture, ghee, Ritual
Courtesy: Creative news express
फोटो: LatestLY
दूध में घी मिलाकर पीने से होंगे जबरदस्त फायदे!
गाय का दूध और गाय के घी का सेवन करने से कई शारीरिक फायदे होते हैं। इससे जोड़ों और पेट के दर्द की परेशानी नहीं होती हैं क्योकि गाय का घी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो दूध में घी मिलाकर सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन प्रक्रिया दुरूस्त, जोड़ों के दर्द थकान दूर होने के साथ त्वचा का निखार और स्टैमिना भी बढ़ता है।
Tags: health care, cow milk, ghee, health benefits
Courtesy: India Tv
फोटो: Two Sleevers.com
एसिडिटी और कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह नुस्खा
आज के समय में ज्यादातर लोग एसिडिटी और कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। एसिडिटी और कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से सुबह उठने के बाद खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करें। आप चाहें तो घी को एक ग्लास गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। दूध के साथ एक चम्मच घी का सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।
Tags: acidity, consipation, ghee
Courtesy: panjab kesari