फोटो: Geographical Magazine
अंटार्कटिका के ग्लेशियर में आई दरार, मुंबई पर मंडराने लगा डूबने का खतरा
अंटार्कटिका के ग्लेशियर थवेट्स में दरार आने लगी है, जिससे तबाही आ सकती है। ये ग्लेशियर 170,312 किमी लंबा है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले पांच सालों में ये ग्लेशियर टूटेगा, जिससे दुनियाभर में समुद्र का जलस्तर 25 इंच तक बढ़ेगा। ऐसे हालातों में मुंबई जैसे तटीय शहर के कई इलाके पानी में समा सकते है। ये बदलाव एक दशक के समय में सामने आ सकते है।
Tags: Glaciers, glacier meltdown, Glacier Burst, Antarctica
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Ecowatch
ग्रीनलैंड के सबसे ऊंचे स्थान पर पहली बार हुई बारिश, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार बारिश हुई है। बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर पर बारिश होने को वैज्ञानिकों द्वारा खतरे की बात बताई गई है। डेनिश मीटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल द्वारा इस घटना को दुर्लभ बताया गया है। इसमें अपनी टिप्पणी देते हुए उन्होंने इसे वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने की संभावना जताई है।
Tags: environment, global warming, Greenland, glacier meltdown
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Bloomberg
दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग अंटार्कटिका से टूटकर हुआ अलग
अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। ए-76 नाम के इस आइसबर्ग का आकार 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है, जो न्यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है। इसका पता यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1880 के बाद से अंटार्कटिका का जलस्तर करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है।
Tags: Antarctica, glacier meltdown, Iceberg, global warming
Courtesy: Jagran
फोटो: Down To Earth
पृथ्वी की धुरी बदल रहा जलवायु परिवर्तन: शोध
जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की धुरी पर असर पड़ रहा है जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण ग्लेशियर पिघल रहा है। ग्लेशियर पिघलने से पृथ्वी के ध्रुवों में जो संतुलन है वो अस्थिर हो गया है, जिससे पृथ्वी का झुकाव बढ़ गया है। हाल में हुए शोध के मुताबिक 1990 के बाद करोड़ों टन बर्फ पिघलने से पृथ्वी के द्रव्यमान का वित्रण परिवर्तित हो रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग से बर्फ पिघलने के चलते धुरी की दिशा बदली है।
Tags: Science, global warming, glacier meltdown, Earth
Courtesy: Down to Earth
फोटो: The Guardian
पिछले 30 साल में 50% बढ़ गई झीलों की संख्या, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 30 साल में दुनियाभर में ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलों की संख्या 50% बढ़ गई है। रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट के जरिए ऐसी करीब 3,624 झीलों का पता चला है। इनमें से सबसे ज्यादा 2070 झीलें नेपाल में है। वहीं चीन में 1509 और भारत में ऐसी 45 झीलों का पता लगा है। क्लाइमेट चेंज के विशेषज्ञ प्रो.स्टीफन हैरिसन कहते हैं कि, 'कुछ झीलें बेहद खतरनाक स्तर पर है, ये कभी भी फूट सकती है'।
Tags: global warming, glacier meltdown, lakes, Climate Change
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Indian Express
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान का अंदेशा, ग्लेशियर फटने से नहीं आई बाढ़
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी को लेकर अब वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। त्रासदी के कारणों की जांच कर रहे वैज्ञानिकों को आशंका है कि यह त्रासदी ग्लेशियर फटने से नहीं आई है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इसका कारण बर्फ की विशाल चट्टान के बरसों तक जमे रहने और पिघलने के कारण उसका कमजोर पड़ना है। जिसके बाद वहां कमजोर जोन का निर्माण हुआ होगा, जिससे अचानक सैलाब आ गया।
Tags: Chamoli, Uttarakhand, glacier meltdown, Scientist
Courtesy: Live Hindustan
फ़ोटो: Indian express
ग्लेशियर आपदा: यूपी निवासियों को खोजने के लिए प्रभावी अभियान शुरू, मृतक परिवार को 2 लाख मुआवजा
उत्तराखंड के ग्लेशियर फटने से आई आपदा में अपनी जान गंवाने वाले उत्तरप्रदेश निवासियों को राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का एलान किया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है जिसके जरिए आपदा में लापता यूपी निवासियों की पहचान की जाएगी व उन्हें बचाया जाएगा। इसी के साथ यूपी सरकार ने राहत आयुक्त कार्यालय में एक कण्ट्रोल रूम स्थापित करने व उत्तराखण्ड राज्य सरकार से समन्वय के लिए प्रदेश के दो… read-more
Tags: uttarpradesh, Yogi Adityanath, Uttarakhand, glacier meltdown
Courtesy: Live hindustan
फोटो: The Financial Express
क्लाइमेट चेंज हो सकता है उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की वजह : पर्यावरणविद जोशी
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने वैज्ञानिकों के हवाले से लिखा है कि 'सर्दियों में ग्लेशियर टूटने की घटना की एक बड़ी वजह क्लाइमेट चेंज हो सकती है।' इस हादसे के बाद पर्यावरणविद अनिल जोशी ने कहा कि ''ग्लेशियर के करीब कभी भी इस तरह के निर्माणकार्य नहीं होने चाहिए, ये हादसा क्लाइमेट चेंज की वजह से हो सकता है।'' तापमान के बढ़ने के कारण यह ग्लेशियर अपनी पूर्व जगह से खिसककर गिर गया।
Tags: Uttarakhand, Uttarakhand Floods, glacier meltdown, nature climate change
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Indiatoday
उत्तराखंड: दो विशेष टीमें लगाएंगी ग्लेशियर फटने की वजह का पता
उत्तराखंड में फ़टे ग्लेशियर के बाद वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने हादसे की वजह जानने हेतु दो टीमों को घटनास्थल पर भेजने का फ़ैसला किया है। दोनों टीमों को जोशीमठ व तपोवन भेजने की बात कहते हुए इंस्टिट्यूट के निदेशक कलाकंद सैन ने कहा की यह विशेष टीम त्रासदी के कारणों का अध्ययन करेगी और हमारी टीम ग्लेशियोलॉजी के विभिन्न पहलुओं को देख रही है। वहीं, इन दो टीमों में कुल 5 सदस्य हैं जिसमें पहली टीम में दो और दूसरी टीम में 3 सदस्य शामिल हैं… read-more
Tags: glacier meltdown, Glacier Burst, Geology, Uttarakhand
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Times Of India
आर्कटिक सागर में गल रहे हैं बर्फ के पहाड़, वैज्ञानिकों ने 'ग्लोबल वार्मिंग' को बताया कारण
ग्लोबल वार्मिंग के कारण से आर्कटिक महाद्वीप में बड़ी मात्रा में बर्फ पिघलने से वैज्ञानिकों में चिंता बनी हुई है। उनका मानना है कि जिस तरह से बर्फ पिघलती जा रही है उससे ये अपना रिकार्ड तोड़ देगी। ये सब जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है और यह लगातार जारी है। साथ ही जंगलों की भयंकर आग ने भी इन ग्लेशियरों के पिघलने में कहीं न कहीं भूमिका निभाई है। वैज्ञानिकों में यह चिंता है कि इसी तरह बर्फ पिघलती रही तो यहां के बर्फ के पहाड़ और छोटे हो जाएंगे।… read-more
Tags: Glaciers, arctic, global warming, glacier meltdown
Courtesy: Jagran News