Glacier

फोटो: Geographical Magazine

अंटार्कटिका के ग्लेशियर में आई दरार, मुंबई पर मंडराने लगा डूबने का खतरा

अंटार्कटिका के ग्लेशियर थवेट्स में दरार आने लगी है, जिससे तबाही आ सकती है। ये ग्लेशियर 170,312 किमी लंबा है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले पांच सालों में ये ग्लेशियर टूटेगा, जिससे दुनियाभर में समुद्र का जलस्तर 25 इंच तक बढ़ेगा। ऐसे हालातों में मुंबई जैसे तटीय शहर के कई इलाके पानी में समा सकते है। ये बदलाव एक दशक के समय में सामने आ सकते है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Glaciers, glacier meltdown, Glacier Burst, Antarctica

Courtesy: Navbharat Times

Centre for Glaciology

फोटो: Getty Image

चमोली आपदा के बाद उत्तराखंड में ग्लेशियोलॉजी सेंटर खोलने की बढ़ी मांग

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत ने चमोली आपदा के बाद राज्य में ग्लेशियोलॉजी सेंटर खोलने की मांग की ह। इसका काम पिछले साल अचानक बंद कर दिया गया था। इस सेंटर को खोलने की तैयारी पिछले एक दशक से चल रही थी। 2009 में 10वीं योजना के तहत हिमालयन ग्लेशियोलॉजी में फील्ड ऑपरेशन और अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दी गयी थी। विशेषज्ञ का कहना है की ग्लेशियरों का व्यापक अध्ययन बहुत जरूरी हो गया है, जो कई आपदाओं से हमें बचा… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 07:18 PM / by Shruti

Tags: Uttarakhand, Glaciers, Devendra Singh Rawat, Center for Glaciology

Glacier

फोटो: Times Of India

आर्कटिक सागर में गल रहे हैं बर्फ के पहाड़, वैज्ञानिकों ने 'ग्लोबल वार्मिंग' को बताया कारण

ग्लोबल वार्मिंग के कारण से आर्कटिक महाद्वीप में बड़ी मात्रा में बर्फ पिघलने से वैज्ञानिकों में चिंता बनी हुई है। उनका मानना है कि जिस तरह से बर्फ पिघलती जा रही है उससे ये अपना रिकार्ड तोड़ देगी। ये सब जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है और यह लगातार जारी है। साथ ही जंगलों की भयंकर आग ने भी इन ग्लेशियरों के पिघलने में कहीं न कहीं भूमिका निभाई है। वैज्ञानिकों में यह चिंता है कि इसी तरह बर्फ पिघलती रही तो यहां के बर्फ के पहाड़ और छोटे हो जाएंगे।… read-more

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 08:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Glaciers, arctic, global warming, glacier meltdown

Courtesy: Jagran News

Uttarakhand

फोटो: Youtube

उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा पर पीएम मोदी ने दिया हर संभव सहायता करने का आश्वासन

हिमखंड टूटने से उत्तराखंड में आयी बाढ़ पर प्रशानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह से बात कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम त्रिदेव सिंह से बात कर राष्ट्र आपदा मोचन बल की कुछ टीम उत्तराखंड के लिए रवाना कर दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, "भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और देश सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना… read-more

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 03:48 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Uttrakhand, Disaster, NDRF, Glaciers

Courtesy: Amarujala News

Joshimath

फोटो: Twitter

उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

उत्तराखंड के जोशीमठ से लगभग 25 किमी दूर फरवरी 7 की सुबह ग्लेशियर टूट गया। चमोली में रेणी के पास इस प्राकृतिक आपदा के चलते कई इलाकों में पानी का भयंकर गुबार देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस पानी के सैलाब से आस-पास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, ऋषि गंगा प्रोजेक्ट और तपोवन में बैराज को भी नुकसान पहुँचने की खबर है। सीएम रावत ने बताया कि बचाव कार्य तेजी के साथ शुरू हो गया है। 

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 01:16 PM / by Suman Shekhar

Tags: Uttarakhand, Disaster, Glaciers

Courtesy: Ndtv Hindi News