फोटो: Live Science
वैज्ञानिकों ने दी प्रलय लौटने की चेतावनी, नदियों से होगी शुरुआत
धरती पर फिर से प्रलय लौटने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने दी है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण कई खतरनाक बैक्टीरिया और जहरीले शैवाल बढ़ रहे हैं जो नदियों और झीलों को खत्म कर रहे है। इनके कारण धरती पर नया प्रलय आएगा। बता दें कि धरती से लगातार जीवाश्म ईंधन निकल रहा है, जहां से प्रलय के सबूत भी मिले है। कनेक्टीकट यूनिवर्सिटी के सेडिमेंटोलॉजिस्ट क्रिस्टोफर फील्डिंग के मुताबिक वैश्विक तापमान परमियन काल के बराबर पहुंच रहा है।
Tags: global warming, Earth, Climate Change, hot temperature
Courtesy: AajTak
फ़ोटो: CNN
ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए सिर्फ Co2 पर लगाम लगाना नहीं होगा असरदार, अन्य गैसों पर भी लगाना होगा रोकथाम
ग्लोबल वार्मिंग के लिए कार्बनडाईऑक्साइड को कम करने के लिए काफी उपाय किये जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक कार्बनडाईऑक्साइड के दर को आधा किया जा सकता है। लेकिन इसमें CO2 पर ही अंकुश लगाना पर्याप्त नहीं है। मिथेन, नाइट्रस आक्साइड, ब्लैक कार्बन, निम्न स्तर के ओजोन वातावरण को दूषित करते हैं साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के लिए उतने ही खतरनाक हैं इन पर भी भविष्य में काबू पाना आवश्यक होगा।
Tags: global warming, carbon, Mathane, Black Carbon
Courtesy: Jagran
फोटो: Carolina Cat
ग्लोबल वॉर्मिंग के परिणाम के कारण हो रही गर्मी
भारत में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गर्मी काफी अधिक होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में जो बदलाव वर्ष 2025-30 तक होने थे वो अभी से दिखने लगे हैं। अप्रैल में औसत तापमान 30 डिग्री रहा है। हीटवेव के बीच पारा तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में इसके परिणाम अधिक घातक होने की संभावना है।
Tags: summer, Summers, Temperature, global warming
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Times of India
वैज्ञानिकों ने बताया गर्मी ने मार्च में तोड़ा 121 वर्षों का रिकॉर्ड
भारत में बीते 121 वर्षों में मार्च के महीने में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। मार्च में औसतन तापमान 1.86 डिग्री अधिक रहा। मार्च के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में प्रभावी ढंग से गर्मी की शुरुआत कर दी है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने लगी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव को जलवायु संकट से जोड़कर देखा जा सकता है। मार्च में हीटवेव की दो घटनाएं हुई है।
Tags: Climate Change, global warming, summer, heat wave
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Guardian
ग्लोबल वार्मिंग के कारण पोलर बीयर को करना पड़ रहा हिरण का शिकार
ग्लोबल वार्मिंग का असर अब पोलर बीयर के खानपान पर पड़ने लगा है। हाल ही में एक पोलर बीयर को रेंडियर का शिकार करते हुए देखा गया है, जो इसके व्यवहार के अनुरुप नहीं है। जबकि आमतौर पर पोलर बीयर सील और मछलियों का आहार करते है। इस घटना की जानकारी के बाद वैज्ञानिकों ने नोटिस किया कि बीते कुछ दशकों में भालुओं ने समुद्री तट पर भटकना शुरु किया है। इन्हें खाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
Tags: Polar bears, Reindeer, global warming
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: New Scientist
तेज़ी से बढ़ रही है दुनिया मे गर्मी, सामने आई नई रिपोर्ट
मानव अपने स्वार्थ के लिए लगातार प्रकृति से खिलवाड़ कर रहा है। इसको लेकर एक अध्ययन सामने आया है। यह अध्ययन मशहूर साइंस जर्नल नेचर में छपा है। इसके मुताबिक पिछले 150 साल में दुनिया का तापमान जितनी तेजी से बढ़ा है, उतना हिमयुग के बाद से 24 हजार सालों में नहीं बढ़ा था। इसके पीछे का कारण दुनियाभर में लगातार फैलते उद्योग हैं, जिस वजह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, और गर्मी तेज़ी से बढ़ रही हैं।
Tags: global warming, Climate Change, Melted Ice
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Firstpost
कॉप 26 में भारत की कूटनीतिक जीत, दुनिया को मनवाई अपनी बात
यूएन जलवायु सम्मेलन (कॉप 26) में भारत ने कोयले को फेजआउट के बजाए फेजडाउन में शामिल करने की बात कही थी। भारत की इस बात को 200 देशों ने समर्थन दिया, जिसके बाद कोयले को फेजआउट से हटकर फेजडाउन में डाल दिया गया। वैश्विक स्तर पर यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। इसके बाद भारत ने दुनिया के 200 देशों की ओर से पारित किए गए प्रस्ताव एक प्रस्ताव का भी समर्थन किया।
Tags: United Nations, global warming, Indian foreign policy
Courtesy: Amar ujala news
फोटो: CTV News
ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने पर जी20 में हुआ समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने ग्लोबल वॉर्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित करने पर सहमति जताई। इसके अलावा ठोस कार्रवाई करने को लेकर भी बैठक में नेताओं के बीच चर्चा की गई। बैठक में शून्य कार्बन उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए वर्ष 2050 तक समय तय किया गया है। हालांकि इसकी कोई तारीख सामने नहीं आई है।
Tags: G20 Summit, G20 Meeting, PM Modi, global warming
Courtesy: News 18 Hindi
फोटोः Navbharat Times
जलवायु परिवर्तन और सोशल मीडिया पर अजीत डोभाल ने जताई चिंता
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जलवायु परिवर्तन और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुणे इंटरनेशनल सेटर द्वारा आयोजित 'पुणे डॉयलॉग' में कहा है कि आपदा और महामारी सीमा के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर होती है एवं इससे अकेले निपटना संभव नहीं है। सोशल मीडिया के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन और जटिल होते जा रही है। साथ ही उन्होंने नवंबर की शुरूआत मेंं होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की भी जानकारी दी।
Tags: nsa ajit doval, dangerous pathogens, global warming, China
Courtesy: Zee News Hindi
फोटोः Quora
ग्लोबल वार्मिंग से समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी, एशिया के कई शहरों के डूबने का दावा
दुनिया में प्रदूषण के कारण बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। क्लाइमेट रिपोर्ट के अनुसार समुद्र में जलस्तर बढ़ने के कारण एशिया के 50 शहर समुद्र में डूब जाएंगे। इसमें भारत, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के शहर शामिल है। क्लाइमेट स्टडी के अनुसार दुनिया में जलस्तर बढ़ने के कारण 15 फीसदी तक की आबादी पर असर पड़ेगा और 200 से 2000 वर्षों में धरती के नक्शे में बदलाव होगा।
Tags: cities drown, global warming, World news
Courtesy: ZEE News