Greenland ice sheet

फोटो: Ecowatch

ग्रीनलैंड के सबसे ऊंचे स्थान पर पहली बार हुई बारिश, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार बारिश हुई है। बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर पर बारिश होने को वैज्ञानिकों द्वारा खतरे की बात बताई गई है। डेनिश मीटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल द्वारा इस घटना को दुर्लभ बताया गया है। इसमें अपनी टिप्पणी देते हुए उन्होंने इसे वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने की संभावना जताई है।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: environment, global warming, Greenland, glacier meltdown

Courtesy: Amar Ujala News

Water in cities

फोटो: India Today

अगले 79 सालों में डूब जाएंगे भारत के ये शहर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की सी लेवल प्रोजेक्शन टूल के आधार पर इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे ध्रुवों पर जमी बर्फ पिघल रही है। ये बर्फ समुद्र के जलस्तर को बढ़ा रही है। इससे आने वाले कुछ सालों में चेन्नई, कोच्चि, भावनगर जैसे लगभग 12 तटीय शहर अगले 79 सालों में तीन फीट तक डूब जाएंगे। इससे भारत को काफी नुकसान होगा। 

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:30 PM / by रितिका

Tags: NASA, Report, environment, global warming

Courtesy: Aaj Tak News

Cloudbrust

फोटो: Hindustan

जानिये क्यों होती हैं पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की घटनाएं

हाल के दिनों में बादल फटने की घटनाये ज़्यादा देखी जा रही है, जिससे जान-माल की हानि, बाढ़ की स्थिति जैसी और अन्य समस्याएं देखने को मिल रही है। जम्मू के किश्तवाड़, हिमाचल का लाहौल स्पीति, उत्तराखण्ड का उत्तरकाशी में बादल फटने घटना हुई। बादल फटने का कारण पहाड़ी इलाकों में नमी वाली हवाओं के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलना है। जब नमी वाली हवाये पर्वतों के सहारे ऊपर उठती है तो इन में सेचुरेशन ओर कडनशेसन (संघनन) शुरू हो जाता है। अगर इन इलाकों में हल्की… read-more

बुध, 04 अगस्त 2021 - 03:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Disaster, global warming

Courtesy: Briflynews hindi

Dengue mosquito

फोटो: Britannica

ग्लोबल वार्मिंग से कम हो रहा है डेंगू का खतरा

PLOS नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीसेस में जुलाई 22 को प्रकाशित पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने से डेंगू का कहता कम हो रहा है। स्टडी के मुताबिक डेंगू के मच्छर गर्मी के प्रति संवेदनशील होते हैं, जिससे काफी हद तक इनका प्रभाव कम हो जाता है। हर साल दुनिया में डेंगू के करीब 39 करोड़ लोग संक्रमित होते हैं, जिनमें 25 हजार लोगों की डेंगू से मौत भी हो जाती है।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: global warming, Dengue, Mosquitoes

Courtesy: Aajtak News

Global Warming

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर हो जाएगी दोगुनी: शोध

नासा और अमेरिका की नेशनल ओसियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक शोध  में दावा हुआ है कि पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर साल 2005 की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। इसके कारण ज्यादा तेजी से महासागर, हवा और जमीन गर्म हो रही है। ऊर्जा की बढ़त हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम के चार डिटोनेशन प्रति सेंकेंड के समान है। साल 2005 में अध्ययन के शुरुआती समय में हमारा ग्रह 239.5 वाट प्रति वर्ग मीटर से उर्जा दे रहा था। 

गुरु, 24 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: global warming, Earth, ENERGY, research

Courtesy: NEWS 18

rising temperature of earth

फोटो: WonderWorks

शोध: जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव खो रहे अपनी प्रजनन क्षमता

यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव अपनी प्रजनन क्षमता खो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से जीवों में नर बांझपन का असर बढ़ रहा है। यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के अनुसार 43 फ्रूट फ्लाई (ड्रोसोफिला) प्रजातियों में लगभग आधी प्रजातियों के नरों में बांझपन हो गया है। जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन… read-more

गुरु, 27 मई 2021 - 04:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, temperature rise, Climate Change, Endangered Species

Courtesy: Down To Earth

Iceberg

फोटो: Bloomberg

दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग अंटार्कटिका से टूटकर हुआ अलग

अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। ए-76 नाम के इस आइसबर्ग का आकार 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है, जो न्‍यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है। इसका पता यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1880 के बाद से अंटार्कटिका का जलस्‍तर करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 10:42 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Antarctica, glacier meltdown, Iceberg, global warming

Courtesy: Jagran

Climate causes rotation of Earth

फोटो: Down To Earth

पृथ्वी की धुरी बदल रहा जलवायु परिवर्तन: शोध

जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की धुरी पर असर पड़ रहा है जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण ग्लेशियर पिघल रहा है। ग्लेशियर पिघलने से पृथ्वी के ध्रुवों में जो संतुलन है वो अस्थिर हो गया है, जिससे पृथ्वी का झुकाव बढ़ गया है। हाल में हुए शोध के मुताबिक 1990 के बाद करोड़ों टन बर्फ पिघलने से पृथ्वी के द्रव्यमान का वित्रण परिवर्तित हो रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग से बर्फ पिघलने के चलते धुरी की दिशा बदली है।

मंगल, 04 मई 2021 - 05:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Science, global warming, glacier meltdown, Earth

Courtesy: Down to Earth

Joe Biden

फोटो: Ap News

हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए अमेरिका ने उठाया कदम

अमेरिका में सरकार ने हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत अगले 15 वर्षों में 85 प्रतिशत रेफ्रीजेरेटर और एयर कंडीशनरों को चलन से हटाकर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले फ्रीज और एसी उपयोग में लाए जाएंगे। ये हाइड्रोकार्बन गैसें वातावरण को कार्बन-डाई-ऑक्साइड(CO2) की तुलना में हजारों गुना अधिक हानि पहुंचाती है। इन हाइड्रोकार्बन गैसों की मात्रा 90 करोड़ टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड के बराबर होगी।

मंगल, 04 मई 2021 - 11:59 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: CO2 emission, hydrocarbons, Pollution, global warming

Courtesy: Jagran News

Melting glaciers

फोटो: The Guardian

पिछले 30 साल में 50% बढ़ गई झीलों की संख्या, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 30 साल में दुनियाभर में ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलों की संख्या 50% बढ़ गई है। रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट के जरिए ऐसी करीब 3,624 झीलों का पता चला है। इनमें से सबसे ज्यादा 2070 झीलें नेपाल में है। वहीं चीन में 1509 और भारत में ऐसी 45 झीलों का पता लगा है। क्लाइमेट चेंज के विशेषज्ञ प्रो.स्टीफन हैरिसन कहते हैं कि, 'कुछ झीलें बेहद खतरनाक स्तर पर है, ये कभी भी फूट सकती है'। 

सोम, 03 मई 2021 - 01:11 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, glacier meltdown, lakes, Climate Change

Courtesy: Dainik Bhaskar