BJP

फोटो: India TV News

गोवा में 11 में से आठ विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

गोवा में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कुल आठ विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने वालों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो भी शामिल रहे। सभी को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। इसके बाद पीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि ये कांग्रेस छोड़ो यात्रा की शुरूआत है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: goa congress, Goa, Sadanand Tanavade, Pramod Sawant

Courtesy: Abp Live

Congress

फोटो: Jansatta

गोवा कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा का थाम सकते हैं दामन

गोवा में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। गोवा में कांग्रेस पार्टी के पास कुल 11 विधायक हैं जिनमें से नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में गोवा में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। पार्टी इन विधायकों के खिलाफ एक्शन भी नहीं ले सकेगी क्योंकि पाला बदलने वाले विधायकों की संख्या कुल विधायकों से अधिक है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव दलबदल को रोकने में लगे है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Goa, goa congress, BJP, GOA MLA

Courtesy: ABP Live

Goa Election

फोटो: ABP live

गोवा में भाजपा विरोधी पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार : कांग्रेस

गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने मार्च 8 को कहा, गोवा इकाई भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई बीजेपी विरोधी पार्टी आगे आकर हमें सपोर्ट करना चाहती है तो हम उन्हें साथ ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा एग्ज़िट पोल के मुताबिक 40 सदस्यीय विधानसभा में किसी पार्टी को पूर्ण रूप से बहुमत नहीं मिलेगा। विशेष रूप से, हाल ही में गोवा विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और परिणाम प्रतीक्षित हैं।

बुध, 09 मार्च 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: goa election, goa congress, ready for alliance

Courtesy: Live Hindustan

luizinho faleiro

फोटोः Deccan Herald

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फेलेरो दे सकते हैं इस्तीफा: गोवा

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लुइजिन्हो फेलेरो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस से सितंबर 27 को इस्तीफा दे सकते हैं। उनके टीएमसी पार्टी ज्वॉइन करने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले वर्ष के गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी भी चुनाव मैदान में उतर सकती है। पार्टी फेलेरो को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना सकती है। पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गोवा विधानसभा चुनाव में लड़ने की घोषणा की है। 

सोम, 27 सितंबर 2021 - 03:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: luizinho faleiro, goa congress, quit party