गोवा कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा का थाम सकते हैं दामन
गोवा में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। गोवा में कांग्रेस पार्टी के पास कुल 11 विधायक हैं जिनमें से नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में गोवा में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। पार्टी इन विधायकों के खिलाफ एक्शन भी नहीं ले सकेगी क्योंकि पाला बदलने वाले विधायकों की संख्या कुल विधायकों से अधिक है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव दलबदल को रोकने में लगे है।
Tags: Goa, goa congress, BJP, GOA MLA
Courtesy: ABP Live