Smriti Irani

फोटो: Zee News

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेज की माफी मांगने की मांग

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगे को कहा है। स्मृति ने मांग की है कांग्रेस के नेता तत्काल प्रभाव से इन आरोपों को वापस लें। बता दें कि कांग्रेस नेताओं में स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में बार होने का आरोप लगाया था। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: smriti irani, Goa, Congress, BJP

Courtesy: ndtv

Congress

फोटो: Jansatta

गोवा कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा का थाम सकते हैं दामन

गोवा में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। गोवा में कांग्रेस पार्टी के पास कुल 11 विधायक हैं जिनमें से नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में गोवा में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। पार्टी इन विधायकों के खिलाफ एक्शन भी नहीं ले सकेगी क्योंकि पाला बदलने वाले विधायकों की संख्या कुल विधायकों से अधिक है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव दलबदल को रोकने में लगे है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Goa, goa congress, BJP, GOA MLA

Courtesy: ABP Live

Mopa Airport

फोटो: India TV News

उत्तरी गोवा में मोपा हवाईअड्डे पर सितंबर एक से शुरू होगा उड़ान संचालन

बहुप्रतीक्षित मोपा हवाईअड्डा बहुत जल्द यात्रियों के लिए चालू होने की तैयारी में है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जून 7 को कहा कि सितंबर 1 से उत्तरी गोवा के मोपा में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। हवाई अड्डे का पहला चरण अगस्त 15 से 31 के बीच शुरू किया जाएगा। हवाई अड्डे का निर्माण GMR गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GGIAL) द्वारा किया गया है, जो GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL) की सहायक कंपनी है। 

बुध, 08 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goa, mopa airport, Flights, start

Courtesy: Jagran News

Dr. Pramod Sawant

फोटो: Hindustan Times

कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत: गोवा

गोवा विधानसभा चुनाव में विजयी होने के बाद भाजपा के तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत मार्च 28 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थित रहने की सूचना है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन परिसर में नहीं बल्कि पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होना है जिसमें 10 हजार लोग… read-more

रवि, 27 मार्च 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Pramod Sawant, CM Pramod Sawant, Goa, Goa CM

Courtesy: NDTV News

Pramod Sawant Will Be The CM Of Goa

फोटो: Scroll In

गोवा बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए प्रमोद सावंत, दोबारा लेंगे सीएम पद की शपथ

गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता और राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। गोवा के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए मार्च 21 की शाम पणजी में भाजपा की एक अहम बैठक के बाद यह घोषणा की गई। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए दोपहर में यहां बैठक… read-more

मंगल, 22 मार्च 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pramod Sawant, cm of goa, BJP, Goa

Courtesy: Punjab Kesari

Laxmikant Parsekar

फोटो: The New Indian Express

पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर भाजपा से देंगे इस्तीफा: गोवा

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी कोर समिति के सदस्य लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। पारसेकर वर्तमान में गोवा चुनाव के लिए बीजेपी घोषणा पत्र समिति के प्रमुख है। बता दें कि पारसेकर वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद वो सीएम बने थे।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Panaji, Goa, goa elections 2022

Courtesy: ABP Live

Utpal Parrikar

फोटो: India Ahead

निर्दलय चुनाव लडे़ंगे उत्पल पर्रिकर: गोवा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसकी घोषणा उन्होंने जनवरी 21 को की और भाजपा पार्टी को छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है। उत्पल ने अपने दिवंगत पिता की सीट यानी पणजी से ही चुनाव लड़ने की मांग की थी। मगर उन्हें भाजपा ने सीट नहीं दी और वर्तमान विधायक पर भरोसा जताया।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Goa, goa election 2022, Manohar Parrikar, Utpal Parrikar

Courtesy: NDTV India

Election Commission

फोटो: The Hindu

आज हो सकता है पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यो में होने आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग जनवरी 6 को कर सकता है। खबरों की माने तो यूपी में आठ चरणों, पंजाब में तीन चरणों, मणिपुर में दो चरणों, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में मतदान कराने का एलान हो सकता है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों का वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Punjab, Manipur, Goa, Uttrakhand, Election Commission

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

OMICRON

फोटो: ABP News

गोवा में भी हुई ओमिक्रॉन की एंट्री, संक्रमित हुआ बच्चा

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच गोवा में भी ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है, जहां आठ वर्षीय एक बच्चे को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के मुताबिक लड़का दिसंबर 17 को ब्रिटेन से भारत आया था। बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रॉन के 578 मामले सामने आ चुके हैं। 

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: omicron, Goa, National, Health

Courtesy: News 18 Hindi

Arvind Kejriwal

फोटो: The Economic Times

आम आदमी पार्टी का ऐलान, गोवा चुनाव में टीएमसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन

आम आमदी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी गोवा विधानसभा चुनावों से पूर्व कहा कि वो तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी का कहना है कि वो राज्य में होने वाले चुनावों में अच्छे, ईमानदार उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी का कहना है कि वो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। यही कारण है कि उनसे तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। पार्टी गोवा में दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Goa, Goa assembly election 2022, Goa Assembly Election

Courtesy: TV 9 Hindi