CWG 2022

फोटो: Jagran Images

राष्ट्रमंडल खेल: भारत के सुधीर ने जीता पैरा पावरलिफ्टिंग में पहला स्वर्ण पदक

भारत के सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के पुरुष हैवीवेट फाइनल में अगस्त चार को स्वर्ण पदक अपने नाम करके इतिहास रचा। इस जीत के साथ सुधीर राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सुधीर ने अपने दूसरे प्रयास में 212 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। अपने अंतिम प्रयास में… read-more

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CWG 2022, sudhir, para powerlifting men, heavyweight final, Gold Medal

Courtesy: Live Hindustan

Mens Table Tennis CWG

फोटो: Mathrubhumi English

कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबस टेनिस में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष टेबल टेनिस की टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हराया। भारत की तरफ से हरमीत देसाई और जी साथियान ने डबल्स मैच में जीत दर्ज की। ये दूसरा मौका है जब टेबल टेनिस में भारत ने दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में 12 मेडल आए है। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 10:07 AM / by रितिका

Tags: CWG, Commonwealth Games, Table Tennis, Gold Medal

Courtesy: AajTak News

Jeremy Lalrinnunga

फोटो: Jagran

जेरेमी लालरिनुंगा ने 19 वर्ष की उम्र में CWG में गोल्ड जीतकर में रचा इतिहास

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने हासिल किया है। जेरेमी को पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। जेरेमी ने कुल 300 किलो भारत उठाकर मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अबतक पांच मेडल जीत चुका है। भारत की झोली में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: CWG, Commonwealth Games, CWG 2022, Gold Medal, Jeremy Lalrinnunga

Courtesy: News 18 Hindi

MiraBai Chanu Wins Gold Medal

फोटो: pratidin

मीराबाई चानू ने सिंगापुर में जीता गोल्ड मेडल, 2022 कामनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिंगापुर में आयोजित टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्‍थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि मीराबाई चानू ने पहली बार 55 किलो वर्ग में हिस्सा लिया और 191 किलोग्राम (मैच में 86 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम) का वजन भी उठाया। टोक्यो… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 04:35 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Mirabai Chanu, Gold Medal, Singapore Weightlifting International

krishna nagar

फोटोः The Indian Express

टोक्यो पैरालंपिक 2020: कृष्णा नागर ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में SH6 कैटेगरी में सितंबर 5 को गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर हांगकांग के खिलाड़ी चू मान काई को 21-17,16-21, 21-17 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक पांच गोल्ड के साथ 19 पदक जीत चुका है। मैच जीतने के बाद खुशी मनाते हुए उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है… read-more

रवि, 05 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tokyo Paralympics 2020, Badminton, krishna nagar, Gold Medal, India

Pramod bhagat

फोटो: Times of India

टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत का गोल्ड पर कब्जा, मनोज सरकार ने जीता कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक में सितंबर 4 को भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 व 21-17 के सीधे सेटों में हराया। यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड है। प्रमोद भगत ने इसी साल पैरालिंपिक में पदार्पण किया। इसके अलावा पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता उन्होंने जापान के केडाइसुके फुजीहारआ को हराया। अब मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली रविवार को जापान के खिलाफ खेलेंगे।… read-more

शनि, 04 सितंबर 2021 - 06:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Gold Medal, Bronze Medal, Ministry of youth affairs and sports

Courtesy: India.Com

Avani lakhera

फोटो: News 18

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में ये कारनामा करके दिखाया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा। अवनि लखेड़ा इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का भी यह पहला ही स्वर्ण पदक है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 10:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo 2020 Paralympics, avani lakhera, Gold Medal, Shooting

Courtesy: Zee News Hindi

Neeraj Chopra Wins Gold Medal in Tokyo Olympic

फोटो: India.com

टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा की स्वर्ण जीत ने रचा इतिहास

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक मेडल है, भारत को 100 सालों से एथलेटिक्स में अपने पहले ओलंपिक पदक का इंतजार था। इसी जीत के साथ नीरज ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में भाले को 87.58 मीटर दूर फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

शनि, 07 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympic, Neeraj Chopra, Gold Medal, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Got no.1 ranking

फोटो: Olympic Channel

पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम में हुए कुश्ती सीरीज में जीते स्वर्ण पदक

रोम में हुए माटियो पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगोलिया के तुल्गा तुमूर ओचिर के खिलाफ 65 किग्रा के फाइनल में आखिरी 30 सेकेंड में दो अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीतते हुए अपने ख़िताब का बचाव किया है। तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे पूनिया अपने वजन वर्ग की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे लेकिन कुश्ती सीरीज में 14 अंक हासिल करते ही इन्होने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर एक रैंक वापस हासिल कर ली है। 

सोम, 08 मार्च 2021 - 04:40 PM / by Shruti

Tags: Wrestler, Bajrang Punia, Gold Medal, one ranking

Courtesy: The Print News