Gold

फ़ोटो: The Economic Times

कमजोर मांग के चलते सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें कीमत

कमजोर मांग के चलते सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सोने की कीमत 176 रुपये की गिरावट के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में होने वाली गिरावट को माना जा रहा है।  चांदी की वायदा कीमतों में 193 रुपये की गिरावट हुई। इसके बाद कीमत 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: gold, Silver, Price, down, Market

Courtesy: Jagran

Gold

फ़ोटो: MoneyControl

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोने के भाव में उछाल

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपये चढ़कर 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह गिरकर दो सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। चांदी 251 रुपये चढ़कर 59,755 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

सोम, 27 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, G7, gold, Export, Import, Silver

Courtesy: News18

Gold

फ़ोटो: BBC

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें रोज बढ़ती ही जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। 2020 में रूस ने लगभग 19 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो कुल वैश्विक स्वर्ण निर्यात का करीब 5 फीसदी है।

रवि, 26 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Europe, G7, Russia, gold, Import

Courtesy: Tv9

Gold

फ़ोटो: Buisness Today

भारत सोना रीसाइकिल करने के मामले में चौथे स्‍थान पर, 2021 में 75 टन सोना रिसाइकिल

भारत ने वर्ष 2021 में कुल 75 टन सोना रिसाइकिल किया है। वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल ने एक रिपोर्ट में बताया कि भारत सोना रीसाइकिल करने के मामले में चौथे स्‍थान पर आ गया है। 2013 में जहां भारत की रिफाइनिंग और रिसाइकल की क्षमता केवल 300 टन की थी, वहीं यह 2021 में 5 गुना बढ़कर 1,500 टन पर पहुंच गई। सरकार की ओर से नियम कड़क किए जाने के बाद सोने की रिफाइनिंग ज्यादा बेहतर तरीके से हो रही है। 

गुरु, 23 जून 2022 - 05:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, gold, Refine, Recycle

Courtesy: Amar ujala

Forex Reserve

फ़ोटो: India Today

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़ा, स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी बढ़ोतरी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। मई 27 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में हुई बढ़ोतरी के कारण हुई है। इससे पिछले सप्ताह, विदेशी मुद्रा भंडार 4.230 अरब डॉलर बढ़कर 597.509 अरब डॉलर हो गया था। इस सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 9.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.917 अरब डॉलर हो गया।

शनि, 04 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Foreign Reserve, gold, Growth

Courtesy: Jagran

gold

फोटो: Moneycontrol

सोना खरीदने और बेचने से पहले जानें सरकार का नया नियम

सोना खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए जून एक से सरकार ने हॉलमार्किंग के नियमों में बदलाव करते हुए इसे अनिवार्य कर दिया है। अब कोई ज्वैलर हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेच सकेगा, जिससे ग्राहक को खरा सोना मिलेगा। सरकार ने हॉलमार्किंग के तीनों ग्रेडों को शामिल किया है, जो 20 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट का होगा। इसके पहले चरण में जून 23, 2021 को सरकार ने इसे देश के 256 जिलों में लागू किया था।

मंगल, 31 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: gold, GOLD DEMAND, BIS Hallmark

Courtesy: Zee News

Gold

फ़ोटो: Zee News

बिहार सरकार ने दी जमुई जिले में सोने की खोज की अनुमति

बिहार में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के एक सर्वे के अनुसार, जमुई जिले में 37.6 टन खनिज युक्त अयस्क समेत लगभग 22.28 करोड़ टन सोने का भंडार मौजूद है। बिहार सरकार ने इसे खोजने की अनुमति देने का फैसला किया है। केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले साल लोकसभा को बताया था कि भारत के सोने के भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बिहार की है।

रवि, 29 मई 2022 - 10:01 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Bihar Pradesh Jamui, gold, Government

Courtesy: NDTV

gold

फोटो: Hindustan Times

सोने और चांदी पर हुआ रूस यूक्रेन युद्ध का असर, बढ़ते जा रहे दाम

रूस यूक्रेन संकट का असर भारतीय बाजार पर हुआ है, जिस कारण सोने की कीमत में 1.8% की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में सोने का रेट ₹53,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी 1.5% बढ़कर ₹70,173 प्रति किलो हो गई है। अगर रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो इन कीमतों में इजाफा होना तय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोना 60 हजार ₹ का आंकड़ा छू सकता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Gold Price, gold, Ukraine-Russia, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: ABP Live

Gold

फोटो: Aajtak

सोने की कीमत में आई गिरावट तो चांदी के बढ़े दाम

सोने की कीमत में लगातार दो दिनों तक बढ़ने के बाद दिसंबर एक को कम हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 0.2 फीसदी की कमी देखी गई है। कीमत में गिरावट के बाद सोने का रेट 10 ग्राम पर 47,795 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में 0.14 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक किलो चांदी की कीमत 62,376 रुपये पर पहुंच गई है।

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Gold and Silver Price, gold, Silver Price

Courtesy: News 18 Hindi

Gold

फोटो: News 18

सोने की कीमत में दर्ज की गई मामूली गिरावट

देश में नवंबर 30 को सोने और चांदी के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। नवंबर 30 को जारी किए गए दामों के मुताबिक सोने और चांदी दोनों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इन दामों के मुताबिक 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 47921 जबकि 999 शुद्धता वाला सोना 48114 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसी प्रकार 999 शुद्धता वाली चांदी भी 62008 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: gold, Silver, business, National

Courtesy: Aaj Tak News