Goodluck Jerry

फोटो: Bollywood Hungama

आज रिलीज होगा जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुडलक जैरी' का पहला गाना 'मोर मोर'

जाह्नवी कपूर की पिछले हफ्ते लांच हुई आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी' के ट्रेलर से बहुत प्यार मिल चुका है। अब जान्हवी ने एक पोस्टर के माध्यम से इस फिल्म के गाने की रिलीज़ की घोषणा साझा की। 'गुड लक जेरी' एल्बम के पहले ट्रैक का शीर्षक 'मोर मोर' आज रिलीज किया जायेगा। जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'गुड लक जेरी' 29 जुलाई, 2022 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Janhvi Kapoor, Good Luck Jerry, first song, mor mor, release

Courtesy: ABP Live

Goodluck Jerry

फोटो: Indian Blockbuster

जाह्नवी कपूर ने पोस्ट किया अपनी आने वाली फिल्म 'गुडलक जेरी' का फर्स्ट लुक

जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुडलक जेरी का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया है। यह फिल्म तमिल की मशहूर फिल्म कोलामावु कोलिका का हिंदी वर्जन है। जाह्नवी कपूर ने गुडलक जेरी में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ सेन हैं। गुडलक जेरी में जाह्नवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएँगे। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Janhvi Kapoor, Good Luck Jerry, siddharth sen, teaser

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Jahnavi kapoor

फ़ोटो: TOI

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जैरी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। साथ ही यह फिल्म जुलाई 29 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। गुड लक जैरी  को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई। फिल्म का पोस्टर खुद जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jahnvi Kapoor, Good Luck Jerry, Movie, Disney+ Hotstar

Courtesy: Jagran