फोटो: Lalluram
Google ने हैरी पॉटर फेम एलन रिकमैन को सम्मानित करने के लिए बनाया ख़ास डूडल
Google आज हॉलीवुड अभिनेता एलन रिकमैन की विरासत और कार्यों का जश्न मना रहा है,जो दुनिया भर में दिल जीतने वाली बचपन की क्लासिक फिल्म श्रृंखला हैरी पॉटर में प्रोफेसर स्नेप के रूप में अपनी डार्क भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय हैं। बता दें कि आज एलन रिकमैन का 76वां जन्मदिन है। गूगल द्वारा बनाये गए डूडल में एलन रिकमैन का चेहरा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा डूडल पर क्लिक करते ही आप सीधा विकिपीडिया पेज… read-more
Tags: remembering, alan rickman, Google Doodle, 76th birthday
Courtesy: Enavabharat
फोटो: Google
अर्थ डे के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल
1970 में पहले पृथ्वी दिवस के बाद से हर साल, 22 अप्रैल को विश्व स्तर पर अर्थ डे मनाया जाता है। अपने 53 वें पुनरावृत्ति के लिए, Google ने आज एक Google डूडल का अनावरण किया, ताकि पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जा सके। गूगल ने कहा, "आज का पृथ्वी दिवस डूडल इस पर प्रकाश डालता है कि कैसे व्यक्ति और समुदाय जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बड़े और छोटे तरीकों से एक साथ काम कर सकते हैं।"
Tags: earth day 2023, Google Doodle, individual climate
Courtesy: Jagran News
फोटो: Twitter
प्रसिद्ध स्टंट ड्राइवर और रेसर किटी ओ'नील के सम्मान में गूगल ने बनाया खास डूडल
गूगल ने आज दिग्गज स्टंटवुमन और अभिनेता किटी ओ'नील की 77वीं जयंती को खास डूडल के साथ मनाया। किटी जो बचपन से बहरी थी, हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टंट ड्राइवरों में से एक बन गई। 1976 में, उन्होंने हाइड्रोजन पेरोक्साइड से चलने वाली तीन पहियों वाली रॉकेट कार चलाई, जो 999 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति के साथ 825.127 किमी प्रति घंटे की औसत गति तक पहुंच गई। इस उपलब्धि ने उन्हें "दुनिया की सबसे तेज… read-more
Tags: kitty o neil, Google Doodle, american althelete, stunt woman
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Lokmat News
पारसी नववर्ष के मौके पर मार्च 21 को गूगल ने बनाया खास डूडल
गूगल आज ईरानी नव वर्ष, नवरोज़ का जश्न मना रहा है। इसे पारसियों द्वारा पूरे विश्व में मनाया जाता है। चूंकि यह त्यौहार वसंत के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करता है, इसलिए गूगल ने अपने डूडल में इंटरैक्टिव आर्टवर्क वसंत फूलों के साथ ट्यूलिप, जलकुंभी, डैफोडील्स और ऑर्किड के फूल बनाये हैं। गूगल ने लिखा, "यह नवरोज़ मनाने का समय है। आज का डूडल इस प्राचीन अवकाश को उजागर करता है जो वसंत की शुरुआत का प्रतीक है।
Tags: Google Doodle, celebrates, nowruz 2023
Courtesy: Prabhat Khabar
फोटो: Google
गूगल ने मलयालम सिनेमा की पहली नायिका पी.के. रोज़ी के 120वें जन्मदिन पर बनाया खास डूडल
गूगल ने आज मल्यालम सिनेमा की पहली नायिका पीके रोजी के 120वें जन्मदिन पर एक खास डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। साल 1903 में फरवरी 10 को त्रिवेंद्रम में पीके रोजी का जन्म हुआ था। पीके रोजी जब छोटी थी तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पीके रोजी को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। वो बचपन में तमिल और मलयालम में शिव और पार्वती के नाटक में अभिनय किया करती थी।
Tags: Google Doodle, celebrates, pk rosy, 120th birthday, Malayalam Cinema
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Google
भूपेन हज़ारिका के 96वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल
गूगल ने आज प्रसिद्ध भारतीय गायक डॉ. भूपेन हजारिका को उनके 96वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। खोजकर्ता ने डूडल का निर्माण मुंबई की अतिथि कलाकार रुतुजा माली ने बनाया है। डूडल में डॉ हजारिका हारमोनियम बजाते नज़र आ रहे हैं। डॉ हजारिका एक संगीतकार, गायक, कवि, फिल्म निर्माता और गीतकार थे। उन्हें 'सुधाकंठ' के नाम से भी जाना जाता था, उन्होंने अपने करियर के छह दशक के दौरान सैकड़ों फिल्मों में काम… read-more
Tags: Google Doodle, celebrating, dr bhupen hazarika, birthday
Courtesy: BGR News
फोटो: Enavabharat
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल
आज पूरा देश आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है। इस मौके पर आज गूगल भी एक खास तरह का डूडल बनाकर आज़ादी का जश्न मना रहा है। गूगल द्वारा जारी डूडल में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती हुई नज़र आ रही हैं, जो भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। इस डूडल को केरल की रहने वाली कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है।
Tags: independence day 2022, Google Doodle, neeti, Kerala
Courtesy: Latestly News
फोटो: Google
गूगल ने आज भारतीय कवियत्री बालामणी अम्मा की जयंती पर बनाया खास डूडल
गूगल ने आज भारत की प्रतिष्ठित भारतीय कवियत्री बालामणी अम्मा की जयंती पर एक खास डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। गूगल द्वारा मलयालम कवयित्री के 113वें जन्मदिन पर आज का खास डूडल बनाया है। जुलाई 19 को एक सदी से भी पहले बालामणी अम्मा का जन्म हुआ था। केरल की कलाकार देविका रामचंद्रन ने इस खाद डूडल का निर्माण किया है। बालामणि अम्मा को मलयालम साहित्य की ‘मलयालम साहित्य की दादी’ के नाम से भी… read-more
Tags: Google Doodle, balamani amma, Birth Anniversary
Courtesy: Jansatta News
फोटो: Imaphsy
गूगल ने स्टेफानिया मारासिनेनु के 140वें जन्मदिन पर जून 18 को बनाया खास डूडल
रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए मशहूर स्टेफानिया मारासिनेनु की 140वीं जयंती के मौके पर सर्च दिग्गज गूगल ने एक खास डूडल का अनावरण किया है। जून 18 को Google डूडल रोमानियाई भौतिक विज्ञानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है, जो रेडियोएक्टिविटी की खोज और अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं में से एक है। आज के Google डूडल में एक प्रयोगशाला में पोलोनियम पर काम कर रही मारासिनेनु को दिखाया गया है।
Tags: Google Doodle, celebrating, birthday, physicists, stefania maracineanu
Courtesy: BGR News
फोटो: Edules
गामा पहलवान के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल
आज मई 22 को गामा पहलवान का 144वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने गामा पहलवान को श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाया है। गामा पहलवान अमृतसर के जंबो वाल गांव के रहने वाले थे। वह एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से सम्बन्ध रखते थे और उनके पिता का नाम मुहम्मद अज़ीज़ बख्श था। गूगल गामा पहलवान के जन्मदिन के अवसर पर जो डूडल बनाया है उसमें पहलवान के दाएं हाथ में सिल्वर का गदा नजर आ रहा है।
Tags: Google Doodle, celebrates, gama pehlwan, 144th birth anniversary
Courtesy: Aajtak News